P80 Pro फोन कंपनी की खास NxtPaper टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है। इसकी मदद से फोन का डिस्प्ले यूजर के लिए अधिक से अधिक आरामदायक बन जाता है।
Photo Credit: TCL
TCL P80 में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और 50MP का मेन कैमरा मिलता है।
TCL P80 सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन्स जोड़े हैं जिसमें TCL P80 और TCL P80 Pro को पेश किया गया है। बता दें कि इस सीरीज में TCL P80 Ultra पहले से ही मौजूद है। TCL P80 में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन Dimensity 7300 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है। वहीं, TCL P80 Pro में 6.83 इंच का 120Hz डिस्प्ले है। यह फोन Ultra मॉडल की तरह ही NxtPaper टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Elite चिपसेट से लैस किया गया है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स में कौन से हैं खास फीचर्स, और कितना है अंतर!
TCL P80 की शुरुआती कीमत 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए €349 (लगभग 38,500 रुपये) है। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए €379 (लगभग 41,500 रुपये) तक जाती है। फोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लू और सनलाइट गोल्ड रंगों में पेश किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है।
TCL P80 Pro की शुरुआती कीमत 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए €429 (लगभग 47,000 रुपये) है। वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए €499 (लगभग 55,000 रुपये) तक जाती है। फोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लू और सनलाइट गोल्ड रंगों में पेश किया है।
TCL P80 में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि 2772 × 1280 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 2560Hz का टच रेस्पॉन्सिव रेट दिया गया है। इसमें सीरीज के बाकी मॉडल्स की तरह NxtPaper टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है। फोन में Dimensity 7300 Elite चिपसेट मिलता है। जिसके साथ में 8GB रैम, और 256GB तक स्टोरेज दी गई है।
फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा मिल जाता है जिसके साथ OIS और EIS का सपोर्ट दिया गया है। साथ में कंपनी ने अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस भी दिया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी है। साउंड के लिए फोन में DTS सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
TCL P80 Pro में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन कंपनी की खास NxtPaper टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है। इसकी मदद से फोन का डिस्प्ले यूजर के लिए अधिक से अधिक आरामदायक बन जाता है। यह डिस्प्ले को ई-रीडर की तरह बदल सकता है जो रीडिंग के लिए बहुत सहूलियत देता है। इसके साथ ही एंटी ग्लेयर फीचर इसमें समाहित है। सनग्लासेस में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई दे सकती है। यह ब्लू लाइट को भी बहुत हद तक कम कर सकता है।
इसमें 3200 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन MediaTek के Dimensity 7400 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। यहां पर कंपनी ने टेलीफोटो कैमरा को नदारद रखा है। फोन के साथ कंपनी 3 साल तक OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत