Poco ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Poco X8 Power 5G पेश किया है।
Photo Credit: Poco
Poco X8 Power 5G में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।
Poco ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Poco X8 Power 5G पेश किया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर के साथ Adreno 812 GPU के साथ आता है। यहां हम आपको Poco X8 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco X8 Power 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 है। इस फोन की बिक्री 11 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह फोन येल्लो और ब्लैक कलर में आता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत 2,000 कूपन डिस्काउंट और 1 हजार बैंक/एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी पा सकते हैं।
Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर के साथ Adreno 812 GPU के साथ आता है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 2.2/256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो X8 Power 5G के रियर में f/1.5 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.44 मिमी, चौड़ाई 78.27 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 229 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है। यह फोन 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 100W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!