Spice V801 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

चीन की ट्रांज़िशन होल्डिंग्स और भारत की स्पाइस मोबिलिटी की साझेदारी में बनी स्पाइस डिवाइस ने गुरुवार को भारत में अपना वी801 लॉन्च कर दिया। कंपनी स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर को जोर-शोर से पेश कर रही है और दावा है कि 0.1 सेकेंड में फोन को अनलॉक किया जा सकता है।

Spice V801 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • स्पाइस वी801 की कीमत 7,999 रुपये है
  • फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • डुअल ऐप के लिए सपोर्ट मिलता है
विज्ञापन
चीन की ट्रांज़िशन होल्डिंग्स और भारत की स्पाइस मोबिलिटी की  साझेदारी में बनी स्पाइस डिवाइस ने गुरुवार को भारत में अपना वी801 लॉन्च कर दिया। कंपनी स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर को जोर-शोर से पेश कर रही है और दावा है कि 0.1 सेकेंड में फोन को अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा डुअल ऐप के लिए सपोर्ट मिलता है यानी आप फोन में सोशल मीडिया ऐप जैसे व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के दो अकाउंट चला सकते हैं। स्पाइस वी801 की कीमत 7,999 रुपये है और यह फोन ऑफलाइन रिटेलर के जरिए उपलब्ध है।

Spice V801 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन में एक 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए माली 720 जीपीयू है। वी801 में एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है।

फोटोग्राफी की बात करें तो स्पाइस वी801 में रियर और फ्रंट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा है। रियर कैमरा जहां ऑटोफोकस सपोर्ट करता है वहीं वाइड-एंगल सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 सपोर्ट करता है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और इसमें एक ऐप क्लोनिंग फ़ीचर है।

स्पाइस वी801 में एक 2700 एमएएच की बैटरी है जिसके 270 घंटे तक का स्टैंडबाय देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी, माइक्रोयूएसबी के साथ 4जी वीओएलटीई और वीआईएलटीई सपोर्ट भी है। स्मार्टफोन की मोटाई 8.3 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »