सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल स्मार्टफोन के रिलीज की तारीख का ऐलान

सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल स्मार्टफोन के रिलीज की तारीख का ऐलान
विज्ञापन
सोनी इंडिया ने पिछले महीने स्थानीय मार्केट में अपनी नई एक्सपीरिया एक्स सीरीज पेश की थी। 48,990 रुपये वाले सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल महीने की शुरुआत में उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान बताया गया था कि सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल की बिक्री जून महीने के तीसरे हफ्ते से शुरू हो जाएगी। ऐसा लगता है कि कंपनी ने सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल को मार्केट में उतारने की तैयारी कर ली है।

अब सोनी इंडिया ने 20,990 रुपये वाले एक्सपीरिया एक्सए डुअल की रिलीज तारीख ट्वीट करके सार्वजनिक कर दी है। कंपनी के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल की बिक्री भारत में शुक्रवार से शुरू होगी। ट्वीट किया गया, "बॉर्डरलेस डिज़ाइन- स्टनिंग लो लाइट सेल्फी. दिस फ्राइडे!"
 
sony xperia xa dual

सोनी ने एक्सपीरिया एक्स को अमेज़न इंडिया और कंपनी के आधिकारिक रिटेलरों के जरिए मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। अगर इसे ध्यान में रखा जाए तो कंपनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल को भी इन्हीं रिटेलरों के जरिए बेचेगी।

सोनी ने पहले ही एक्सपीरिया एक्सए डुअल के लॉन्च ऑफर का खुलासा किया था।  इसके साथ सोनी लिव का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा जिसमें 2,700 रुपये का कंटेंट मुफ्त दिया जाएगा। हंगामा प्ले का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन और 1,000 रुपये के किंडल ईबुक्स मिलेंगे।

(जानें: सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल बनाम सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल)

सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल में पांच इंच का फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) वाला डिस्प्ले है। फोन में 64 बिट मीडियाटेक एमटी6755 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल की स्टोरेज को बढ़ाने के यूज़र 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर चलता है।

फोन में हाइब्रिड ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश जैसे फ़ीचर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। बैटरी 2300 एमएएच की है। डाइमेंशन 143.6x66.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  2. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  3. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  4. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  5. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  6. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  7. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  9. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  10. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »