सोनी एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट, एक्सपीरिया एक्सज़ेड की तस्वीर व स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 अगस्त 2016 14:09 IST
ख़ास बातें
  • सोनी आईएफए में एक सितंबर को इवेंट आयोजित कर रही है
  • इस इवेंट में सोनी एक्सपीरिया एक्सआर लॉन्च किया जा सकता है
  • एक्सपीरिया एक्सआ में 5.1 इंच डिस्प्ले हो सकता है
सोनी एक सितंबर को आईएफए में एक इवेंट आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस इवेंट में सोनी एक्सपीरिया एक्सआर स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सोनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार सोनी एक्सआर की जगह एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इस बीच, जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन की एक लीक तस्वीर पोस्ट की है।

सबसे पहले बात कंपनी की साइट पर लिस्ट होने वाले दो स्मार्टफोन की। हालांकि इन दोनों स्मार्टफोन के नाम के अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। नीदरलैंड्स की एक वेबसाइट टेकटास्टिक ने सोनी की चेक साइट पर एक्सपीरिया एक्सज़ेड को 'फोटोग्राफी' और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट को 'पिक्चर्स विदआउट ब्लर' कैप्शन के साथ देखा। इनसे इन स्मार्टफोन में आकर्षक ऑप्टिकल परफॉर्मेंस मिलने के संकेत मिलते हैं।
Advertisement

खबरों में कहा जा रहा है कि सोनी की साइट पर दिखा एक्सपीरिया एक्सज़ेड ही एक्सपीरिया एक्सआर स्मार्टफोन है। पिछले दिनों एक्सपीरिया एक्सआर को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं। हालांकि, फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। इस बीच, टिप्सटर इवान ब्लास ने एक तस्वीर साझा की है जिसके सोनी एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट होने का दावा है। यह पहली बार है जब एक्स सीरीज में किसी कॉम्पेक्ट वेरिएंट के बारे में सुना गया है। इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन भी इस सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन जैसा ही है।
 

सोनी ने अपनी फ्लैगशिप ज़ेड सीरीज को नई एक्स सीरीज के साथ बदल दिया है। मई में कंपनी ने एमडब्ल्यूसी बर्सिलोना में हुई रीब्रांडिंग का ऐलान किया और एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्सए व एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस स्मार्टफोन लॉन्च किए।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट की खबर अगर सच निकलती है तो यह 5 इंच वाले एक्सपीरिया एक्स स्मार्टफोन का एक छोटा वेरिएंट हो सकता है। टेकटास्टिक ने एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट के कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक किए हैं। इसके मुताबिक, इस फोन में 4.6 इंच डिस्प्ले, स्ननैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3 या 4 जीबी रैम, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व 2700 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

इसके अलावा खबर है कि सोनी आईएफए में एक्सपीरिया एक्सआर स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। लीक से पता चलता है कि एक्सपीरिया एक्सआर में 5.1 इंच स्क्रीन व स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन के साथ ही सोनी द्वारा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देने की शुरुआत की भी खबरें है। इस फोन में रियर कैमरे के पास एक डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल हो सकता है और इसका डाइमेंशन 146.4x71.9x8.1 मिलीमीटर होगा।
 

टेकटास्टिक की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपीरिया एक्सआर या एक्सपीरिया एक्सज़ेड में 5.2 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम होगा। इसके अलावा लेजर ऑटोफोकस के साथ 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा व एक 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी इस फोन में होगा।
Advertisement

सोनी इवेंट को आयोजित होने में बस एक हफ्ता ही बचा है और जल्द ही इस बारे में आधिकारिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। सोनी ने जहां स्मार्टफोन बिजनेस में पूरी तरह ध्यान खत्म नहीं किया है वहीं दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बाजार में अपनी कोशिशें कम कर दी हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस ना मिलने की वजह से सोनी ने भारतीय बाजार से अपना फोकस कम कर दिया है। सोनी का अनुमान है कि भविष्य में अमेरिका, चीन और भारत में कंपनी को सिर्फ 0.3 प्रतिशत की बढ़त ही हासिल होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.