Sony Xperia L2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

नए एक्सपीरिया हैंडसेट की खासियत इसका 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री सुपर-वाइड एंगल सेल्फी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दो पावरफुल कैमरे के अलावा इसमें 5.5 इंच का वाइड एचडी डिस्प्ले है। कंपनी ने इस हैंडसेट में 3300 एमएएच क्षमता वाली बैटरी भी दी है, जिसके दम पर फोन को पूरे दिन 'ज़िंदा' रखने का दावा किया गया है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 5 फरवरी 2018 18:49 IST
जापानी कंपनी सोनी ने सोमवार को अपना बहु प्रतीक्षित प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपीरिया एल2 भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 19,990 रुपये है। नए एक्सपीरिया हैंडसेट की खासियत इसका 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री सुपर-वाइड एंगल सेल्फी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। बता दें कि कंपनी ने एक्सपीरिया एक्सए2 व एक्सए2 अल्ट्रा के साथ इस फोन से पर्दा पिछले महीने लास वेगस में हुए सीईएस 2018 में ही उठा दिया था।

एक्सपीरिया एल2, पिछले साल लॉन्च हुए एक्सपीरिया एल1 का अपग्रेड वर्ज़न है। दो पावरफुल कैमरे के अलावा इसमें 5.5 इंच का वाइड एचडी डिस्प्ले है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। रैम 3 जीबी है। इसमें क्वाडकोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इस हैंडसेट में 3300 एमएएच क्षमता वाली बैटरी भी दी है, जिसके दम पर फोन को पूरे दिन 'ज़िंदा' रखने का दावा किया गया है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो 120 सुपर वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यूज़र को बेहतर ग्रुप सेल्फी लेने में मदद करेगा। कंपनी का दावा है कि एक्सपीरिया एल2 के यूज़र पोर्ट्रेट सेल्फी मोड, ग्रुप सेल्फी मोड और पोर्ट्रेट मोड विकल्प के ज़रिए सुविधाजनक सेल्फी ले पाएंगे। वहीं, कहा गया है कि फोन के रियर में मौजूद एफ2.0 अपर्चर से लैस 13 मेगापिक्सल कैमरा मोबाइल फोटोग्राफी और खास पलों को कैद करने में बेहतरीन परिणाम देगा। कैमरे को लेकर कंपनी का यह भी दावा है कि यूज़र इसके ज़रिए कम रोशनी में भी बेहतर गुणवत्ता वाली तस्वीरें हासिल कर पाएंगे। दावों में ज़िक्र है कि फोन तेज़ी से फोकस कर शानदार तस्वीरें देने में सक्षम है।

फोन में 5.5 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है, जिसके विविद रंग और स्पष्ट विजुअल क्वॉलिटी देने का दावा किया गया है। बैटरी की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि एक्सपीरिया स्मार्ट चार्जिंग तकनीक के दम पर यूज़र को 3,300 एमएएच की बैटरी से बेहतर आउटपुट मिलेगा। फोन में एक स्टैमिना मोड भी दिया गया है, जो ज़रूरत पड़ने पर बैटरी लाइफ बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
Advertisement

फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो पावर ऑन व अनलॉक करने में सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि लूप सर्फेस डिजाइन होने के चलते यह फोन आराम से यूज़र के हाथ में फिट आ जाता है। फोन ब्लैक व गोल्ड रंग विकल्प में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3580 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: sony, sony experia, experia l2, sony new smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  4. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  5. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  8. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  9. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  10. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.