Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Sony Xperia 1 VII में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मई 2026 20:19 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • Sony Xperia 1 VII में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले हो सकता है

Photo Credit: Sony

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Sony ने बताया है कि जापान में 13 मई को एक नए Sony Xperia स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक इवेंट आयोजित किया जाएगा। वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube पर एक वीडियो में 'नेक्स्ट वन इज कमिंग' की टैगलाइन दी गई है, जिससे यह कंपनी की Xperia 1 सीरीज का हिस्सा होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की जानकारी मिली है। 

हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के मॉडल की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में जर्मनी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की वेबसाइट पर Sony Xperia 1 VIII की लिस्टिंग हुई है। जर्मनी में Sony Xperia 1 VIII का प्राइस 1,868 यूरो (लगभग 2,07,700 रुपये) हो सकता है। इस प्राइस में Sony WH1000XM6 वायरलेस हेडफोन का प्राइस भी शामिल हो सकता है।  Sony Xperia 1 VII में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 24 mm की फोकल लेंथ के साथ प्राइमरी कैमरा, 16 mm की फोकल लेंथ वाला अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 70 mm की फोकल लेंथ के साथ टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। हाल ही में US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G और Wi-Fi और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.