2016-17 के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में होगी 60 फीसदी बढ़ोतरी: एसोचैम

2016-17 के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में होगी 60 फीसदी बढ़ोतरी: एसोचैम
विज्ञापन
सस्ते स्मार्टफोन जिनमें कैमरा और इंटरनेट जैसे फीचर शामिल हैं, की बिक्री 2016-17 के दौरान 16 करोड़ तक होने की संभावना है जबकि साल 2015-16 के दौरान यह आंकड़ा 10 करोड़ था। एसोचैम द्वारा किए गए अध्ययन में बुधवार को यह जानकारी सामने आई।

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के बीच जहां स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है, वहीं इसके कारण डिजिटल कैमरा की बिक्री घट रही है। इस अध्ययन में कहा गया है कि पिछले साल डिजिटल कैमरों की बिक्री में 35 फीसदी कमी देखी गई।

एसोचैम के सचिव डी. एस. रावत ने बताया, "प्रौद्योगिकी इतनी जल्दी बदल रही है कि इसे विकसित करने वालों को समय से आगे सोचने की जरूरत है। नहीं तो आज जो चीज सबसे ज्यादा बिक रही है वह जल्दी ही चलन से बाहर हो सकती है।"

उन्होंने कहा कि देश में स्मार्टफोन की मांग पिछले एक साल में तेजी से बढ़ी है और इसका एक कारण सोशल नेटवर्किंग साइटों में आई तेजी है।

रावत कहते हैं, "देश के ज्यादातर युवा ऑनलाइन तस्वीरें साझा करते हैं। यह मेट्रो शहरों में नया चलन है जिसके कारण स्मार्टफोन की जरूरत बढ़ रही है।"

इस अध्ययन में कहा गया है कि 2013 में कुल 4.4 करोड़ स्मार्टफोन बिके थे, जो 2016 में बढ़कर दोगुने से ज्यादा 10 करोड़ हो गया। अब 2017 में 16 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री होने का अनुमान है।

अध्ययन के मुताबिक लगभग 75 फीसदी स्मार्टफोन की बिक्री टियर 1 और टियर 2 श्रेणी के शहरों में हो रही है। स्मार्टफोन और टैबलेट की बिक्री बढ़ने के कारण पर्सनल कंप्यूटर और एमपी3 प्येलर की बिक्री घटती जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , assocham
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »