बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर

इस मार्केट के प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple और Samsung ने अगले वर्ष के लिए शिपमेंट के टारगेट में मामूली कमी की है। एपल ने मौजूदा साइकल में लगभग 23.3 करोड़ यूनिट्स से इसे घटाकर लगभग 22 करोड़ यूनिट्स किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2026 20:24 IST
ख़ास बातें
  • अगले वर्ष के लिए स्मार्टफोन कंपनियों ने शिपमेंट के टारगेट कम किए हैं
  • इनमें से कुछ कंपनियों ने शिपमेंट के टारगेट में मामूली कटौती की है
  • इस वर्ष मेमोरी पार्ट्स की कॉस्ट में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है

पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण मेमोरी और कुछ अन्य कंपोनेंट्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी है। अगले वर्ष के लिए स्मार्टफोन कंपनियों ने शिपमेंट के टारगेट भी कम किए हैं। स्मार्टफोन्स के महंगा होने से इस मार्केट में डिमांड पर बड़ा असर पड़ सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतर बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने अगले वर्ष के लिए शिपमेंट के अपने टारगेट घटाए हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने शिपमेंट के टारगेट में मामूली कटौती की है, जबकि कुछ अन्य ने भारी कमी की है। मेमोरी कंपोनेंट्स की शॉर्टेज से स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए चुनौती बढ़ी है। इससे मोबाइल की मेमोरी के प्राइसेज बढ़ रहे हैं और कंपनियों के लिए मौजूदा प्रोडक्ट्स में अधिक वैल्यू को जोड़ना मुश्किल हो गया है। 

इस मार्केट के प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple और Samsung ने अगले वर्ष के लिए शिपमेंट के टारगेट में मामूली कमी की है। एपल ने मौजूदा साइकल में लगभग 23.3 करोड़ यूनिट्स से इसे घटाकर लगभग 22 करोड़ यूनिट्स किया है। सैमसंग ने भी अपने शिपमेंट के टारगेट को 23.2 करोड़ यूनिट्स से 9.5 प्रतिशत घटाकर 21 करोड़ यूनिट्स किया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए प्राइसेज को बढ़ाया जा सकता है। इसका कारण मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy S26 सीरीज के प्राइसेज को भी बढ़ाया गया था।  इस वर्ष मेमोरी पार्ट्स की कॉस्ट में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चिपसेट्स के प्राइस भी बढ़े हैं। 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स Xiaomi और Vivo ने शिपमेंट्स के टारगेट में बड़ी कमी की है। शाओमी ने इसे 29 प्रतिशत घटाकर लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स से छह करोड़ यूनिट्स किया है। Vivo ने यह आंकड़ा 12 करोड़ यूनिट्स से कम कर नौ करोड़ यूनिट्स कर दिया है। Oppo की योजना शिपमेंट्स को 10.5 करोड़ यूनिट्स से घटाकर नौ करोड़ यूनिट्स करने की है। हालांकि, Honor को डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है। Honor ने शिपमेंट के अपने टारगेट को पांच करोड़ यूनिट्स पर बरकरार रखा है। स्मार्टफोन कंपनियों को चिपसेट की कमी से भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  5. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  8. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  9. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.