स्मार्टफोन ब्रांड AI फीचर्स वाले मोबाइल पर कर रहे फोकस, रिसर्च में हुआ खुलासा

मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई एआई कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन की वर्तमान में मार्केट हिस्सेदारी का पता चला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2024 18:49 IST
ख़ास बातें
  • मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस ने एक रिपोर्ट जारी की है।
  • रिपोर्ट में एआई कैपेसिटी वाले फोन की मार्केट हिस्सेदारी का पता चला है।
  • ग्लोबल स्तर पर 16% फोन किसी प्रकार के AI फीचर्स को शामिल करते हैं।

आगामी स्मार्टफोन में मिलेंगे ज्यादा AI फीचर्स

Photo Credit: Unsplash/camilo jimenez

मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई एआई कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन की वर्तमान में मार्केट हिस्सेदारी का पता चला है। इसमें यह भी बताया गया है कि अगले कुछ सालों में यह कैसे बदल जाएगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में ग्लोबल स्तर पर 16 प्रतिशत स्मार्टफोन पहले से ही कम से कम किसी प्रकार के AI फीचर्स को शामिल करते हैं और यह कथित तौर पर 2028 तक 54 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट का मानना ​​है कि AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन का मार्केट 2023 और 2028 के बीच 63 प्रतिशत की कंपाउंड ग्लोबल ग्रोथ रेट से बढ़ेगा। यह AI एसिस्टेंट और एज-टू-एज प्रोसेसिंग जैसे एडवांस फीचर्स के लिए कंज्यूजर डिमांड पर बेस्ड होने की उम्मीद है। मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस को उम्मीद है कि यह बदलाव सबसे पहले फ्लैगशिप मॉडल में नजर आएगा। वर्तमान में टेक्निकल लिमिट भी हैं जहां ऑन-डिवाइस मॉडल सिर्फ हाई-एंड डिवाइस पर ही चल सकते हैं। हालांकि, समय के साथ मॉडल ज्यादा बेहतर हो सकते हैं और उम्मीद है कि ये धीरे-धीरे मिड कैटेगरी तक जा सकेंगे।
Advertisement

मार्केट रिसर्च फर्म के अनुसार, AI टेक्नोलॉजी पर बेस्ड जेनरेटिव AI कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन की कैपेसिटी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक नए युग की शुरुआत करती है। अगले 3-5 सालों में AI के जुड़ने से यूजर्स एक्सपीरियंस में काफी सुधार होने की उम्मीद है। मोटोरोला के प्रेसिडेंट और लेनोवो मोबाइल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सर्जियो बुनियाक ने भी मोटोरोला के स्मार्टफोन बिजनेस के बारे में अपना विजन शेयर करते हुए यही बात कही।

Google और Samsung जैसी कंपनियों ने पहले से ही अपने हाल ही में आए फ्लैगशिप में कई AI बेस्ड फीचर्स को इंटीग्रेटेड कर लिया है। हालांकि, अभी तक कोई 'AI फोन' या समान ब्रांडिंग नहीं है। कई चीनी स्मार्टफोन निर्माता Huawei, Honor, Oppo, Xiaomi और Vivo भी अपने हाई-एंड प्रोडक्ट में ज्यादा से ज्यादा AI फीचर्स को शामिल करने पर जोर दे रहे हैं। डिवाइसेज में जेनेरिक एआई कैपेसिटी को इंटीग्रेटेड करने के उनके विजन में इन-हाउस चिप्स तैयार करने से लेकर कई टारगेट के लिए ट्रेनिंग मॉडल तक सब कुछ शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, AI Features, Smartphone Brands, Mobile Research

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.