• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मेड इन इंडिया Skoda Slavia और Volkswagen Virtus बनी सबसे सेफ कार, Global NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार

मेड इन इंडिया Skoda Slavia और Volkswagen Virtus बनी सबसे सेफ कार, Global NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार

Skoda Slavia और Volkswagen Virtus को अपडेटेड ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिले हैं।

मेड इन इंडिया Skoda Slavia और Volkswagen Virtus बनी सबसे सेफ कार, Global NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार

Photo Credit: Global NCAP

Skoda Slavia,Volkswagen Virtus को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है।

ख़ास बातें
  • Skoda Slavia और Volkswagen Virtus को NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार हैं।
  • Slavia और Virtus को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार मिले हैं।
  • मेड इन इंडिया Skoda Slavia और Volkswagen Virtus सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं।
विज्ञापन
Skoda Slavia और Volkswagen Virtus को अपडेटेड ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिले हैं। इस साल ग्लोबल NCAP ने सभी टेस्टिंग किए गए मॉडल्स के लिए फ्रंट और साइड प्रोटेक्शन के लिए अपने क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल को रिवाइज्ड किया। 2023 में अधिकतम स्टार रेटिंग वाले व्हीकल्स को भी इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन और साइड इम्पैक्ट पोल प्रोटेक्शन से गुजरना पड़ता है।
 

Skoda Slavia और Volkswagen Virtus को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग


Global NCAP के मुताबिक, एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में दोनों सेडान को 34 में से 29.71 प्वाइंट मिले। फ्रंट इम्पैक्ट टेस्ट में Skoda Slavia और Volkswagen Virtus ड्राइवर और पैसेंजर के सिर, गर्दन, घुटनों और जांघों को बेहतर सेफ्टी प्रदान करते हैं। फ्रंट पैसेंजर्स के लिए चेस्ट प्रोटेक्शन भी ठीक था। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में दोनों सेडान ने सिर, छाती और पेट के लिए ठीक सेफ्टी नजर आई। पेल्विस एरिया के लिए भी अच्छा प्रोटकेशन मिला। साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में, कर्टन एयरबैग ने सिर, पेट और पेल्विस एरिया को सही प्रोटेक्शन मिला। हालांकि छाती का प्रोटेक्शन काफी कम था।
 

Skoda Slavia और Volkswagen Virtus: चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग


Skoda Slavia और Volkswagen Virtus ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 42 प्वाइंट हासिल किए हैं। फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट के दौरान 3 साल के बच्चे के लिए चाइल्ड सीट सिर को सेफ्टी प्रदान करती है। हालांकि 18 वर्षीय यात्रियों के लिए सीट ने हेड एक्सपोजर को रोककर पूरी सुरक्षा भी प्रदान की।
 

Skoda Slavia और Volkswagen Virtus: सेफ्टी फीचर्स 


मेड इन इंडिया Skoda Slavia और Volkswagen Virtus सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं, जिसमें मिडल रियर समेत सभी सीट्स के लिए थ्री-प्वाइंट सीटबेल्ट, सभी यात्रियों के लिए एडजेस्टेबल हेडरेस्ट, 6 एयरबैग (ड्राइवर, फ्रंट पैसेंजर, 2 कर्टेन, ड्राइवर साइड, फ्रंट पैसेंजर साइड), चाइल्ड लॉक और काफी शामिल हैं। 

अन्य सेफ्टी फीचर्स में सीट बेल्ट वार्निंग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकोरेज, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, पार्क डिस्टेंस कंट्रोल (रियर), रियर व्यू कैमरा, मल्टी-कोलिशन ब्रेक, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रेन और लाइट सेंसर, हिल होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक सिस्टम (XDS, और XDS+) और डोर में साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन बीम हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »