19 kmpl तक माइलेज वाली ये 2 Volkswagen कार मिल रही है Rs 80 हजार तक सस्ती!

VW Virtus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14,69,900 रुपये है, जबकि Taigun की एक्स-शोरूम कीमत 11,55,900 रुपये है।

19 kmpl तक माइलेज वाली ये 2 Volkswagen कार मिल रही है Rs 80 हजार तक सस्ती!

VW Virtus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14,69,900 रुपये है

ख़ास बातें
  • Volkswagen Taigun पर 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं
  • Volkswagen Virtus सेडान पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स शामिल
  • Virtus की शुरुआती कीमत 14.69 लाख और Taigun की 11.55 लाख रुपये है
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन है और Volkswagen भी इस मौके को गवाना नहीं चाहती है। त्योहारों के शुरू होने के साथ कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जबरदस्त ऑफर्स की घोषणा कर दी है। कंपनी कथित तौर पर अपनी दो नई गाड़ियों पर 80,000 रुपये तक छूट दे रही है। इनमें Volkswagen Taigun और Virtus शामिल हैं। कम से कम डिस्काउंट 30,000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 80,000 रुपये है। VW Virtus सेडान कार है, जबकि Taigun एक कॉम्पेक्ट SUV है। आइए ऑफर्स की बारे में जानते हैं। 

Rushlane के अनुसार, Volkswagen Taigun पर 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। कार दो इंजन ऑप्शन में आती है - 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन। 1.0L वेरिएंट के बेस ट्रिम पर कथित तौर पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जबकि अन्य सभी वेरिएंट में 55,000 रुपये तक के बेनिफिट्स शामिल हैं। 

वहीं, DSG गियरबॉक्स के साथ आने वाले 1.5L इंजन ऑप्शन के टॉप मॉडल (GT) पर 30,000 रुपये के बेनिफिट्स हैं। इसी ऑप्शन में एक 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है, जिसके ऊपर 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स बताए गए हैं। 

बताया गया है कि Volkswagen Virtus सेडान के Comfortline और Highline ट्रिम पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स और इसके टॉप GT ट्रिम पर 10,000 रुपये के बेनिफिट्स हैं। 

ऑफर्स शहरों से हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। आप इन ऑफर्स के बारे में कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप में पता कर सकते हैं। साथ ही दोनों कारों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक भी किया जा सकता है।

VW Virtus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14,69,900 रुपये है, जबकि Taigun की एक्स-शोरूम कीमत 11,55,900 रुपये है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Volkswagen, Volkswagen Taigun, Volkswagen Virtus
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  2. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  3. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  5. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  6. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  7. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  8. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  9. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  10. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »