ऐप्पल के लोकल सोर्सिंग से छूट के आवेदन पर विचार: निर्मला सीतारमण

ऐप्पल के लोकल सोर्सिंग से छूट के आवेदन पर विचार: निर्मला सीतारमण
विज्ञापन
सरकार ने सोमवार को कहा कि वह ऐप्पल इंक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आवेदन पर विचार कर रही है, जिसमें अनिवार्य लोकल सोर्सिंग नियम से छूट मांगी गई है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंत्रालय के दो साल के प्रदर्शन का ब्योरा देने के बाद कहा, "हमने यह रुख तय किया है कि हम ऐप्पल के महंगे उत्पादों के लिए लोकल सोर्सिग नियम से छूट दे देंगे।"

उन्होंने कहा, "वित्त मंत्रालय का रुख अलग है। हम उनसे बात करेंगे।"

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने ऐप्पल से कहा है कि यदि वह देश में रिटेल कारोबार करना चाहती है, तो वह कम-से-कम 30 फीसदी देश में निर्मित उत्पाद बेचे।

सरकार ने गत वर्ष अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी उत्पाद बेचने वाली विदेशी रिटेल कंपनियों को सोर्सिग नियम से छूट दे दी है, जिसमें रिटेल स्टोरों में बिकने वाले 30 फीसदी मूल्य के उत्पादों के देश में बने होने की शर्त थी।

वाणिज्य मंत्रालय की एक समिति ने पहले ऐप्पल के लिए सोर्सिग नियमों से छूट देने की सिफारिश की है।

इस महीने के शुरू में ऐप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक भारत दौरे पर आए थे। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone, Laptops, Mobiles, PC, Tablets, Tim Cook
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
  2. अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
  3. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  4. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  5. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  6. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  7. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  8. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  9. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  10. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »