iQOO Z10 Turbo Pro+ में मिल सकती है 8,000mAh की पावरफुल बैटरी 

इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी की इस सीरीज में यह सबसे अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन हो सकता है

iQOO Z10 Turbo Pro+ में मिल सकती है 8,000mAh की पावरफुल बैटरी 

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है
  • इसमें मौजूदा Z10 Turbo सीरीज के स्मार्टफोन्स के कुछ फीचर्स हो सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO की Z10 Turbo में जल्द एक नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। यह iQOO Z10 Turbo Pro+ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है, जिससे इसके RAM, चिपसेट और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी मिली है। iQOO Z10 Turbo में 8,000 mAh की अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है इसमें मौजूदा Z10 Turbo सीरीज के स्मार्टफोन्स के कुछ फीचर्स हो सकते हैं। 

कंपनी ने अप्रैल में iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को चीन में पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में क्रमशः 7,620 mAh और 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। टिप्सटर  Anvin (@ZionsAnvin) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर Vivo V2507A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह स्मार्टफोन iQOO Z10 Turbo Pro+ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जा सकता है। इसके सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट्स में क्रमशः 2,916 प्वाइंट और 8,907 प्वाइंट का स्कोर मिला है। 

iQOO Z10 Turbo Pro+ के फीचर्स (संभावित)

इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी की इस सीरीज में यह सबसे अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। iQOO Z10 Turbo Pro+ की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस सीरीज के Turbo Pro वेरिएंट की तरह iQOO Z10 Turbo Pro+ की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

कंपनी ने गुरुवार को भारत में iQOO Z10R को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। iQOO Z10R की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के  साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें फ्रंट पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,700 mAh की बैटरी बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »