Samsung को लेकर दावा, अगले साल से स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर!

Samsung ने पुष्टि की है कि उनका अगला Unpacked 2020 इवेंट 5 अगस्त को होने वाला है, इस इवेंट में कंपनी Galaxy Note 20 सीरीज़, Samsung Galaxy Fold 2 और Samsung Galaxy Z Flip के 5G वेरिएंट को पेश कर सकती है।

Samsung को लेकर दावा, अगले साल से स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर!

Samsung ने नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान

ख़ास बातें
  • इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से सामने आई है यह खबर
  • ऐसा करने से कम हो सकती है Samsung स्मार्टफोन की कीमत
  • Apple के iPhone 12 को लेकर भी सामने आई कुछ ऐसी ही खबर
विज्ञापन
Samsung अगले साल से अपने स्मार्टफोन के साथ एक विवादास्पद कदम उठाने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अगले साल से अपने स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में चार्जर को शामिल नहीं करेगी, यानी अगले साल से कंपनी अपने स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को चार्जर मुफ्त नहीं देगी। संभावना है कि कंपनी के इस कदम से स्मार्टफोन की कीमत में गिरावट आ सकती है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि फिलहाल इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने पब्लिकेशन को यही जानकारी दी है कि सैमसंग इस योजना पर विचार कर रही है।

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNews की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung अपने स्मार्टफोन रिटेल बॉक्स में अगले साल से चार्जर को शामिल नहीं करने की योजना बना रही है।

माना जा रहा है कि कंपनी यह कदम स्मार्टफोन की लगातार बढ़ती कीमत को कम करने के लिए उठा रही है। रिपोर्ट की मानें, तो स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट को पेश करना भी इसका एक कारण हो सकता है।

इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि वर्तमान में हर किसी के घर में कई चार्जर मौजूद होते हैं, चाहे वो यूएसबी टाइप-सी चार्जर हो या फिर टाइप-ए चार्जर... तो ऐसे में नए स्मार्टफोन के साथ चार्जर को हटाना कोई बड़ी बात भी नहीं होगी। फिलहाल इस बारे में Samsung ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, यह केवल अटकले हैं।

यदि अगले साल से ऐसा हो जाता है, तो सैमसंग के फोन की कीमतों में गिरावट देखी जाएगी... लेकिन कितनी? फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता। रिपोर्ट का कहना है कि चार्जर स्मार्टफोन के महंगे कॉम्पोनेंट्स में शामिल नहीं होता, तो ऐसे में चार्जर का स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स से हटाने के बाद भी स्मार्टफोन की कीमतों में ज्यादा कमी नहीं देखी जा सकती।

हाल ही में खबर आई थी कि Apple भी अपने iPhone 12 के रिटेल बॉक्स से वायर्ड हेडफोन के साथ-साथ चार्जर को हटाने वाली है। यकीनन स्मार्टफोन इंडस्ट्री द्वारा उठाया गया यह बड़ा कदम होने वाला है और यदि यह दो बड़ी कंपनियां इस तरह के कदम उठाती हैं तो दूसरे स्मार्टफोन निर्माताओं को भी इसे अपनाना पड़ेगा।

Samsung ने पुष्टि की है कि उनका अगला Unpacked 2020 इवेंट 5 अगस्त को होने वाला है, इस इवेंट में कंपनी Galaxy Note 20 सीरीज़, Samsung Galaxy Fold 2 और Samsung Galaxy Z Flip के 5G वेरिएंट को पेश कर सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Charger, Samsung smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »