Samsung की अगले महीने ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, Huawei को मिलेगी टक्कर

Samsung का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन 2 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च के लिए एक अलग इवेंट आयोजित किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 21:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
  • इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है

इस स्मार्टफोन को पूरी तरह अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले 10 इंच का हो सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Z TriFold की शुरुआत में सीमित संख्या में बिक्री की जा सकती है। इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च के लिए एक अलग इवेंट आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि या स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की थिकनेस पूरी तरह अनफोल्ड करने पर लगभग 4.2 mm और फोल्ड करने पर लगभग 14 mm की हो सकती है। इसमें 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को पूरी तरह अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले 10 इंच का हो सकता है। 

Advertisement

हाल ही में एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लगभग 30,000 पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सामान्य मैन्युफैक्चरिंग से काफी कम है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि Samsung Galaxy Z TriFold की शुरुआत में कम संख्या में मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। इसके लिए कस्टमर्स का रिस्पॉन्स देखने के बाद कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के बारे में फैसला कर सकती है। इस स्मार्टफोन में दो सेक्शन में फोल्ड करने के लिए डुअल इनवर्ड-फोल्डिंग हिंजेज हैं। यह फोल्ड होने पर सामान्य बार स्टाइल वाले स्मार्टफोन के शेप के समान है और सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 जैसा है। इसमें तीन साइड-बाय-साइड स्क्रीन्स दी गई हैं जिन्हें Z स्टाइल में फोल्ड किया जा सकता है। 

पिछले महीने एशिया पैसेफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया था। इस स्मार्टफोन में तीन अलग रियर पैनल हो सकते हैं। इसमें सबसे दाएं रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। पिछले वर्ष Huawei ने पहले ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को पेश किया था। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.