Samsung Galaxy S26 Edge में हो सकती है 4,200 mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन के बजाय लिथियम-आयन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 16:44 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में यह चौथा स्मार्टफोन होगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है
  • Samsung के Galaxy S26 Edge में Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने हाल ही में Galaxy S25 Edge को पेश किया था। कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में यह चौथा स्मार्टफोन है। सैमसंग के Galaxy S25 Edge के अगले वर्जन को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

सैमसंग की Galaxy S26 सीरीज में यह स्मार्टफोन 'Plus' की जगह ले सकता है। चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3C पर सैमसंग के एक नए स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Galaxy S26 Edge हो सकता है। इस लिस्टिंग से Galaxy S25 Edge में 4,078 mAh की बैटरी होने का संकेत मिला है। इसकी मार्केटिंग 4,200 mAh की बैटरी के तौर पर की जा सकती है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन के बजाय लिथियम-आयन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy S25 Edge की बैटरी 3,900 mAh की है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। Galaxy S26 Edge में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है। भारत में Samsung के Galaxy S25 Edge के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,09,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 512 GB की स्टोरेज वाला भी वेरिएंट है। 

कंपनी का Galaxy S25 FE भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy S25 FE की यूरोप में एक ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्टिंग भी हुई है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (2,340 × 1,080 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिल सकता है। सैमसंग के Galaxy S25 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • Bad
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.