Samsung की Galaxy S24 सीरीज की प्राइसिंग का मिला संकेत, 17 जनवरी को लॉन्च की तैयारी

इस सीरीज के Galaxy S24 और Galaxy S24+ के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स का प्राइस पिछले वर्ष लॉन्च की गई Galaxy S23 सीरीज के स्मार्टफोन्स के समान हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 15:13 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे
  • इनमें से Galaxy S24 Ultra के सभी वेरिएंट्स का प्राइस बढ़ाया जा सकता है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है

इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज 17 जनवरी को लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे। दक्षिण कोरिया में इन स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग का संकेत मिला है। 

टिप्सटर Ppomppu ने बताया है कि Galaxy S24 और Galaxy S24+ के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स का प्राइस पिछले वर्ष लॉन्च की गई Galaxy S23 सीरीज के स्मार्टफोन्स के समान होगा। हालांकि, इनके 512 GB वेरिएंट्स के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। इस सीरीज में Galaxy S24 Ultra के सभी वेरिएंट्स के प्राइस में बढ़ोतरी की जाएगी। Galaxy S24 Ultra के 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस KRW 16,98,400 (लगभग 1,08,000 रुपये) और 512 GB वेरिएंट का प्राइस KRW 18,41,400 (लगभग 1,17,100 रुपये) हो सकता है। 

Galaxy S24+ के 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस KRW 13,53,000 (लगभग 86,000 रुपये) और 512 GB का KRW 14,96,000 (लगभग 95,000) रुपये रखा जा सकता है। सैमसंग अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन जोस में 17 जनवरी को Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करेगी। भारत में कंपनी ने Galaxy S24 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। 

टिप्सटर Ishan Agarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इन स्मार्टफोन्स के कलर्स की जानकारी दी है। इस सीरीज के बेस स्मार्टफोन Galaxy S24 को देश में ग्रे, येलो, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Galaxy S24+ के लिए वॉयलेट और ब्लैक और Galaxy S24 Ultra के टाइटेनियम ग्रे, येलो, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इन तीनों स्मार्टफोन्स में ऑरेंज, ब्लू और ग्रीन कलर्स सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर एक्सक्लूसिव हो सकते हैं। Galaxy S24 में कुछ धीमी UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। इसका कारण सैमसंग की कॉस्ट घटाने की कोशिश हो सकता है। दक्षिण कोरिया के ब्लॉग Naver ने एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy S24 के 128 GB वर्जन में UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि,  Galaxy S24 के अन्य स्मार्टफोन्स में UFS 4.0 स्टोरेज हो सकती है। सैमसंग की 7 V-NAND मेमोरी पर बेस्ड UFS 4.0 की तुलना में UFS 3.1 धीमी है। पिछले वर्ष कंपनी ने UFS 4.0 को अधिक स्पीड और पावर एफिशिएंसी के साथ पेश किया था।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

डका-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.