Samsung Galaxy A54 और A34 को भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी मिडरेंज Galaxy A सीरीज को लाने की योजना बना रही है। इसमें Galaxy A54 5G और A34 5G को 15 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट के लिए लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2023 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A34 5G में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज दी जा सकती है
  • इसके बैक में ट्रिपल कैमरा हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स को इस महीने के अंत में देश में लॉन्च किया जा सकता है

इन स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट्स में 15 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Samsung ने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी Galaxy S23 सीरीज लॉन्च की थी। कंपनी इसके बाद मिडरेंज Galaxy A  सीरीज को लाने की योजना बना रही है। इसमें Galaxy A54 5G और A34 5G को 15 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट के लिए लॉन्च किया जा सकता है। 

टिप्सटर Debayan Roy के अनुसार, इन दोनों स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। आमतौर पर, सैमसंग के डिवाइसेज भारतीय उप महाद्वीप में कुथ दिनों बाद लॉन्च होते हैं और इस वजह से यह जानकारी सही हो सकती है। इन दोनों स्मार्टफओन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी कुछ जानकारी लीक हुई है। 

Galaxy A54 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच AMOLED फुल HD डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें सैमसंग का Exynos 1380 SoC और 8 GB का RAM दिया जा सकता है। इसमें 256 GB तक के स्टोरेज ऑप्शंस मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फ और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी होगी जो 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें डुअल सिम सपोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक होगा। 

Galaxy A34 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC और 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन का साइज 161 x 78 x 8mm और वजन 199 ग्राम होने की संभावना है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साइड में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Camera, Market, Samsung, Mobile, Launch, Storage, devices, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  2. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  3. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  4. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  5. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  6. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  7. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  9. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.