Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है Galaxy A26 5G, BIS की वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग

यह Galaxy A25 5G की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 16:23 IST
ख़ास बातें
  • यह Galaxy A25 5G की जगह ले सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4nm Exynos 2400e दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है

यह Galaxy A25 5G की जगह ले सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A26 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Galaxy A25 5G की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4nm Exynos 2400e दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हई है। इससे Galaxy A26 5G के जल्द देश में लॉन्च होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन का साइज 164 x 77.5 x 7.7 mm और भार लगभग 209 ग्राम का हो सकता है। Galaxy A25 5G में 6.5 इच फुल HD सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ था। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस वर्ष लॉन्च होने वाले सैमसंग के  Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि सैमसंग 500 मेगापिक्सल का कैमरा भी अपने डिवाइसेज में लाने की तैयारी कर रही है। 

टिप्सटर Jukanlosreve (@Jukanlosreve) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया था कि सैमसंग के Galaxy डिवाइसेज के लिए 500 मेगापिक्सल का कैमरा डिवेलप किया जा रहा है। इसके साथ ही Apple के iPhones के लिए यह PD-TR-Logic कन्फिग्रेशन में थ्री-लेयर इमेज सेंसर पर भी कार्य कर रही है। इस इमेज सेंसर को अगले वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज में इस्तेमाल किया जा सकता है।  सैमसंग की Galaxy S25 सीरीज  में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.