• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 20 हजार सस्ता मिल रहा Samsung फ्लैगशिप फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस, देखें सबसे धांसू डील

20 हजार सस्ता मिल रहा Samsung फ्लैगशिप फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस, देखें सबसे धांसू डील

एमआरपी से फोन पर सीधा 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

20 हजार सस्ता मिल रहा Samsung फ्लैगशिप फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस, देखें सबसे धांसू डील

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच फुल एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • Flipkart पर फोन को 33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया है।
  • इस फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S24 FE को सबसे सस्ते प्राइस में खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart पर फोन को 33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Samsung Galaxy S24 FE में 4700mAh बैटरी दी गई है। फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया है। वर्तमान में इस फोन पर सबसे धांसू डील मिल रही है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy S24 FE पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Samsung Galaxy S24 FE Price Discount Offer

Samsung Galaxy S24 FE को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 59,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फोन को इस वक्त 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर भी कंपनी ने दिया है। 

Samsung Galaxy S24 FE Bank Offer Discount

Samsung Galaxy S24 FE की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 22 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 37999 रुपये रह जाती है। 

Samsung Galaxy S24 FE specifications

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच फुल एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में सैमसंग का Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 6E, ब्‍लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Galaxy S24 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्राहक इस फोन को ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट व येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »