• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung से लेकर Realme और Nothing तक अगले महीने लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

Samsung से लेकर Realme और Nothing तक अगले महीने लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

Samsung से लेकर Realme और Nothing तक अगले महीने लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme 12+ में 5000mAh बैटरी होगी।

ख़ास बातें
  • Realme 12+ में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo V30 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में अगले महीने यानी कि मार्च, 2024 में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। नए स्मार्टफोन में एडवांस टेक्नोलॉजी से लेकर आकर्षक डिजाइन तक शामिल हैं। इस लिस्ट में Nothing Phone (2a), Samsung Galaxy A55 5G, Realme 12+ 5G और Vivo V30 Pro  शामिल हैं। यहां हम आपको मार्च में लॉन्च होने वाले मोबाइल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


मार्च 2024 में पेश होने वाले स्मार्टफोन


Nothing Phone (2a)
Nothing जल्द ही भारतीय बाजार में 5 मार्च को Nothing Phone (2a) लॉन्च करने के लिए तैयार है। Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh या 4,800mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (2a) के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड नथिंग ओएस 2.5 पर काम करेगा।

Samsung Galaxy A55 5G 
Samsung बाजार में Samsung Galaxy A55 5G  को मार्च या अप्रैल महीने में लॉन्च करने वाली है। इस साल फ्लैगशिप A-सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A55 होने की संभावना है। Galaxy A55 में तीन उभरे हुए कैमरा रिंग के साथ एक सपाट बैक है। हालांकि, कॉर्नर ज्यादातर सपाट रहते हैं, वहां एक बेहतर डिजाइन एलिमेंट है जहां पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। यह स्मार्टफोन Exynos 1480 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। आगामी स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज होगी। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करेगा। 

Realme 12+ 5G
Realme 12+ को भारत में 6 मार्च 2024 को पेश किया जाएगा। Realme 12+ में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन Dimensity 7050 SoC से लैस है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ा बैटरी है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 कस्टम स्किन पर भी काम करता है।

Vivo V30 Pro 
Vivo बाजार में 28 फरवरी को Vivo V30 Pro को लॉन्च करने वाला है। Vivo V30 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगी। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। यह फोन 3 कलर ऑप्शन ग्रीन सी, नाइट स्काई ब्लैक और पर्ल व्हाइट में आएगा। Vivo V30 Pro में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। फोन में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • कमियां
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »