Samsung ने लॉन्च किया Galaxy A06 5G, 6.7 इंच का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 19:31 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • Galaxy A06 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है
  • पिछले वर्ष Galaxy A06 का 4G वर्जन पेश किया गया था

इसके लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A06 5G भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। पिछले वर्ष Galaxy A06 का 4G वर्जन पेश किया था। 

Galaxy A06 5G के 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये, 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 12,499 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Light Green, Grey और Black कलर्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर Samsung Care+ के जरिए 129 रुपये में एक वर्ष का स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर मिलेगा। इसके लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।  

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में सैमसंग ने Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए 4.3 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। इसने प्री-ऑर्डर्स के लिहाज से सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। नई स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy 25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। 

 देश में कंपनी की यूनिट ने बताया था कि युवा कस्टमर्स के बीच Galaxy S25 सीरीज की जोरदार डिमांड है। सैमसंग की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। Galaxy S25 सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। ये Snapdragon Satellite टेक्नोलॉजी वाली पहले कमर्शियल डिवाइस भी हैं। इससे यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। इस फीचर से यूजर्स नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क्स (NTN) के साथ नैरोबैंड (NB) के इस्तेमाल से सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेज सकेंगे और प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए सैमसंग को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी को एक्टिवेट करना होगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

900x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.