Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G हुए लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी

कंपनी की नई A सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 16:49 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • इनकी बिक्री इस महीने के अंत से विभिन्न मार्केट्स में शुरू होगी
  • सैमसंग ने इन्हें मिड प्राइस रेंज में लॉन्च किया है

इन स्मार्टफोन्स में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने अपने Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G का इंटरनेशनल लॉन्च किया है। नई A सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी है। Galaxy A54 5G में Exynos 1380 SoC और Galaxy A34 5G में MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है। इनके रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट है। 

Samsung Galaxy A54 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 449 यूरो (लगभग 40,000 रुपये), 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का 499 यूरो (लगभग 44,00 रुपये) है। इस स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी है लेकिन इसके प्राइस की जानकारी नहीं मिली है। Samsung Galaxy A34 5G का प्राइस 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 349 यूरो (लगभग 30,800 रुपये) से शुरू होता है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 35,00 रुपये) है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने Galaxy A54 5G को चार कलर्स, ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट में उपलब्ध कराया है। Samsung Galaxy A34 5G को ऑसम लाइट, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम वॉयलेट के अलावा ऑसम सिल्वर कलर में भी खरीदा जा सकेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री इस महीने के अंत में विभिन्न मार्केट्स में शुरू होगी। 

Samsung Galaxy A54 5G के स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है और इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर Galaxy A54 5G के समान है। इसमें 6.6 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर फीचर के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो लेंस के साथ है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 161.3x78.1x8.2 mm का है।  
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, IP67 rating
  • Bright and smooth display
  • Decent performance unit
  • Great battery life
  • Five years of software support
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Minor software lag
  • Low-light camera performance could have been better
  • No bundled charger
  • Waterdrop-style notch looks dated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

2.4 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.