Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra की कीमतें लीक

Samsung इस साल सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी- Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20+ और Samsung Galaxy S20 Ultra।

Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra की कीमतें लीक
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 की कीमत करीब 74,900 रुपये होने का दावा
  • Samsung Galaxy S20+ का दाम करीब 80,900 रुपये
  • Samsung Galaxy S20 Ultra की कीमत करीब 96,100 रुपये
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 सीरीज़ से 11 फरवरी को पर्दा उठने की उम्मीद है। इस बाबत कंपनी सेन फ्रांसिसको में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाली है। इन फोन की बिक्री लॉन्च के जल्द ही बाद शुरू हो जाएगी। अब दक्षिण कोरियाई मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ के हैंडसेट के प्री-ऑर्डर बुकिंग प्राइस इंटरनेट पर लीक हुई है। Samsung इस साल सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी- Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20+ और Samsung Galaxy S20 Ultra।

दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस20 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 14 फरवरी से शुरू होगी। दावा किया गया है कि सेल का आगाज़ 6 मार्च को होगा। संभवतः ग्लोबल मार्केट में सेल की तारीख यही रहेगी। दक्षिण कोरिया में तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां इस हैंडसेट का प्री-ऑर्डर 14 फरवरी से लेना शुरू करेंगी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S20 की कीमत 1.25 मिलियन कोरियाई वॉन (करीब 74,900 रुपये), Samsung Galaxy S20+ का दाम 1.35 मिलियन कोरियाई वॉन (करीब 80,900 रुपये) और Samsung Galaxy S20 Ultra की कीमत 1.6 मिलियन कोरियाई वॉन (करीब 96,100 रुपये) होगी। कोरिया की ही एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy Z Flip का दाम 1.6 मिलियन कोरियाई वॉन (करीब 96,100 रुपये) हो सकता है।

अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस20 में तीन रियर कैमरे होंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस20+ और सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा चार रियर कैमरे के साथ आएंगे। फोन के अल्ट्रा वेरिएंट में 100X डिजिटल ज़ूम और 10x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा40-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »