Samsung Galaxy Z Fold 5 मिल रहा 15,000 रुपये सस्ता, Amazon पर आया गजब ऑफर

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,176 x 1,812 पिक्सल है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 मिल रहा 15,000 रुपये सस्ता, Amazon पर आया गजब ऑफर

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 5 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP वाइड कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 5 ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन
Samsung ने हाल ही में अपनी नई फोल्डेबल सीरीज स्मार्टफोन्स को पेश किया है, जिसमें Samsung Galaxy Z Fold 5 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर हम आपसे कहें कि Galaxy Z Fold 5 इस वक्त 15,000 रुपये सस्ता मिल रहा है तो क्या आपको इस बात पर यकीन होगा? जी हां यह बिलकुल सच है, क्योंकि कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर की बदौलत यह फोन इतना सस्ता मिल रहा है। यहां इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।


Samsung Galaxy Z Fold 5 पर ऑफर


Samsung Galaxy Z Fold 5 के 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 1,64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यूजर्स कूपन के जरिए 7,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि HDFC Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 8000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इन सभी डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत 1,49,9999 रुपये हो जाएगी। इस दौरान कुल बचत 15 हजार रुपये हो सकती है।


Samsung Galaxy Z Fold 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,176 x 1,812 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 12.6:18 है। वहीं दूसरी 6.2 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले  है, जिसका रेजोल्यूशन 2,316 x 904 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 23.1:9 है। नया स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1.1 पर चलता है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा,  f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।   

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • कमियां
  • Expensive
  • Still feels bulky
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2176x1812 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »