Samsung Galaxy S9+ के सनराइज़ गोल्ड वेरिएंट की बिक्री भारत में आज से

Samsung Galaxy S9+ स्मार्टफोन का सनराइज़ गोल्ड रंग एडिशन देशभर के चुनिंदा स्टोर पर आज से खरीदा जा सकता...

Samsung Galaxy S9+ के सनराइज़ गोल्ड वेरिएंट की बिक्री भारत में आज से

Samsung Galaxy S9+

विज्ञापन
Samsung Galaxy S9+ स्मार्टफोन का सनराइज़ गोल्ड रंग एडिशन देशभर के चुनिंदा स्टोर पर आज से खरीदा जा सकता है। इस लिमिटेड एडिशन वेरिएंट की घोषणा पिछले हफ्ते हुई थी। इससे पहले Samsung Galaxy S9+ ब्लैक, ब्लू और पर्पल रंग में उपलब्ध कराया गया था। सैमसंग ने इन दोनों फ्लैगशिप फोन को ज़ोर-शोर से लॉन्च किया था। इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं गूगल पिक्सल, वनप्लस 6 और हॉनर 10 जैसे स्मार्टफोन, जिन्होंने बाज़ार के फ्लैगशिप सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है।
 

Samsung Galaxy S9+ सनराइज़ गोल्ड कीमत और ऑफर

सनराइज़ गोल्ड वेरिएंट की कीमत 68,900 रुपये होगी। स्मार्टफोन खरीदने के साथ सैमसंग की ओर से वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट दिया जाएगा। पेटीएम मॉल या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 9,000 रुपये का कैशबैक शामिल है। स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए 15 जून को ही सैमसंग शॉप और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गया था। नया सनराइज़ गोल्ड एडिशन सिर्फ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।  
 

Samsung Galaxy S9+ सनराइज़ गोल्ड स्पेसिफिकेशन

यह फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट हैं- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। आपको आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: sunrise gold, samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »