सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्री-बुकिंग सैमसंग के ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के ज़रिए हो रही है। सैमसंग ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 से ठीक पहले गैलेक्सी अनपैक्ड 2018 इवेंट में दोनों ही नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की प्री-बुकिंग भारत में शुरू
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस9, गैलेक्सी एस9+ को 16 मार्च को कराया जाएगा उपलब्ध
  • भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में फोन होगा उपलब्ध
  • सैमसंग की अपनी ई-स्टोर वेबसाइट पर जाकर 2,000 रुपये का भुगतान करना है
विज्ञापन
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्री-बुकिंग सैमसंग के ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के ज़रिए हो रही है। सैमसंग ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 से ठीक पहले गैलेक्सी अनपैक्ड 2018 इवेंट में दोनों ही नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए। नए हैंडसेट बेहतर कैमरे, बिक्सबी विज़न, फेस रिकग्निशन और एआर इमोजी के साथ के साथ आते हैं। कुछ देशों में प्री-ऑर्डर का आगाज़ 2 मार्च से होगा, लेकिन भारत में गैलेक्सी एस9 की बुकिंग शुरू हो गई है।

रिलीज़ तारीख की बात करें तो कुछ देशों में गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को 16 मार्च को उपलब्ध कराए जाने की बात की गई है। लेकिन यह साफ नहीं है कि क्या भारत में भी यही तारीख लागू होगी। वहीं, इच्छुक ग्राहक 2,000 रुपये देकर कंपनी की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग से यह तय हो जाएगा कि आप लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पाने वाले शुरुआती लोगों में से एक होंगे।
 

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ को ऐसे करें प्री-बुक

ऑनलाइन के लिए सैमसंग की अपनी ई-स्टोर वेबसाइट पर जाना है और 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। प्री-बुकिंग के दौरान खरीददारों को नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्मार्टफोन के रंग जैसे ब्योरे देने होंगे। जैसे ही प्री-बुकिंग हो जाएगी। खरीददार को एसएमएस या मेल के ज़रिए रजिस्ट्रेशन का मेल आएगा।

प्री-बुकिंग के बाद सैमसंग या अधिकृत थर्ड पार्टी बैलेंस राशि के बारे में जानकारी देंगे। इस राशि का भुगतान फोन लेते वक्त करना होगा। अगर बैलेंस अमाउंट को एक निर्धारित तिथि तक नहीं जमा किया गया तो प्री-बुकिंग की राशि 7 दिन में वापस मिल जाएगी।

सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से हैंडसेट को प्री-बुक करने के लिए इच्छुक ग्राहकों को आउटलेट से प्री-बुक ऐप के ज़रिए बुकिंग करनी होगी। यहां भी बुकिंग की राशि 2,000 रुपये की होगी।
 

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ की कीमत और स्पेसिफिकेशन

अमेरिकी मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत 719.99 डॉलर (करीब 46,600 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 839.99 डॉलर (करीब 54,663 रुपये) में मिलेगा। संभव है कि सैमसंग इन स्मार्टफोन को भारत में मार्च महीने में लॉन्च करे। भारत में गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की कीमत से पर्दा तो लॉन्च इवेंट में उठेगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »