सैमसंग गैलेक्सी एस8 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस8 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 का 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है
  • अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च होगा
  • गैलेक्सी एस8 फोन 29 मार्च को एक इवेंट में लॉन्च होगा
विज्ञापन
सैमसंग का आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 कई महीनों से सुर्खियों में है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 को 29 मार्च को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जाना है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन को लेकर होने वाली लीक पूरे ज़ोरों पर हैं। और लगातार फोन के बारे में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब फोन की रैम को लेकर नई जानकारी का पता चला है।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस8 का एक 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। चीन में आईएचएस के रिसर्च डायरेक्टर केविन वॉंग ने बताया कि यह वेरिएंट सिर्फ चीन में लॉन्च होगा। इससे पहले एक ख़बर आई थी कि 6 जीबी रैम वाले गैलेक्सी एस8 वेरिएंट को चीन और दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा लगता है कि सैमसंग 6 जीबी रैम के साथ स्थानीय चीनी कंपनियों को टक्कर देना चाहती है। चीन में कंपनी ने पहले ही 6 जीबी रैम वाले सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को लॉन्च किया है।

पिछली कई रिपोर्ट में पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कंपनी 4 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च करेगी। अभी सैमसंग की तरफ़ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 29 जनवरी को लॉन्च इवेंट तक हमें ज्यादा जानकारी के लिए इंतज़ार करना होगा।

बता दे कि, दक्षिण कोरिया की यह कंपनी अपने फोन के कुछ अनोखे फ़ीचर को ओपिनियन पोल के ज़रिए प्रमोट कर रही है। गुरुवार को सैमसंग फिलिपिंस की वेबसाइट पर पोल डाला गया है, जिसमें इच्छुक ग्राहकों को पूछा गया है, "आप अगले गैलेक्सी से क्या उम्मीदें रखते हैं?" उत्तर के लिए बेहतर कैमरा, प्रीमियम और स्टाइलिश डिज़ाइन, बेहतर बैटरी लाइफ, दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस और शानदार वर्चुअल रियालिटी अनुभव के विकल्प दिए गए हैं। आधिकारिक पोल से पता चलता है कि कंपनी हैंडसेट में वर्चुअल रियालिटी में नया फंक्शन दे सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का स्क्रीन और गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का स्क्रीन होने की उम्मीद है। एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रतीक्षित सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नई 3डी टच टेक्नोलॉजी भी होगी। यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी गई है। यह फ़ीचर बहुत हद तक ऐप्पल के 3डी टच के जैसा ही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
  3. Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  5. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2, बजट प्राइस में कौन से फोन में कितना दम!
  6. Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
  7. भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 150% ज्यादा बिक्री!
  8. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. Huawei Pura X Max होगा 20 अप्रैल को लॉन्च, Apple और Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा C701 Pro किया 9x जूम के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »