सैमसंग गैलेक्सी एस8 की प्री-बुकिंग 10 अप्रैल से होगी शुरू: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की प्री-बुकिंग 10 अप्रैल से होगी शुरू: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस8 के बेज़ेल-सेस डिस्प्ले को 'इनफिनिटी डिस्प्ले' कहा जा सकता है
  • नई रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एस8 की प्री-बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी
  • गैलेक्सी एस8 फोन 29 मार्च को एक इवेंट में लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट भले ही अभी कुछ हफ्ते दूर हो। लेकिन इस इवेंट में लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस8 फ्लैगशिप फोन से जुड़ी लीक की कोई कमी नहीं है। लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में लगभग बेज़ेल-लेस डिस्प्ले होगा जिसे 'इनफिनिटी डिस्प्ले' कहा जा सकता है। जबकि एक दूसरी ख़बर में दावा किया गया है कि नए सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए 10 अप्रैल से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। इसके अलावा, आधिकारिक लॉन्च से पहले एक नए लीक वीडियो में नए गैलेक्सी एस8 के ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है।

यूएसपीटीओ पर हाल ही में देखे गए ट्रेडमाार्क के मुताबिक, सैमसं ने 'इनफिनिटी डिस्प्ले' के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दिया है। माना जा रहा है कि यह 18:9 रेशियो में आने वाले गैलेक्सी एस8 के नए स्क्रीन से संबंधित है। 'इनफिनिटी डिस्प्ले' सैमसंग के फुलविज़न डिस्प्ले का एक वर्ज़न हो सकता है जिसे एलजी के नए एलजी जी6 में दिया गया था। गैलेक्सी एस8 की अब तक लीक तस्वीरों से फोन में एक लंबा और पतला डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। इससे खुलासा होता है कि कंपनी इस फोन में 16:9 की जगह 18:9 का का रेशियो दे सकती है। इस ट्रेडमार्क को सबसे पहले गैलेक्सीक्लब ने देखा।

इसके अलावा, सैमसंग के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 के लिए 10 अप्रैल से प्री-बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस8 भी 21 अप्रैल से दुनिया भर में उपलब्ध होगा। द इनवेस्टर ने प्री-ऑर्डर की तारीख की जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

आने वाले गैलेक्सी एस8 का एक नया वीडियो भी लीक हुआ है जिसमें एक टेस्ट यूनिट दिख रही है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में सैमसंग गैलेक्सी एस8 का ब्लैक कलर वेरिएंट देखा जा सकता है। इसके अलावा एक बार फिर सैमसंग के नए एआई असिस्टेंट बिक्स्बी के लिए एक अलग बटन भी दिख रहा है। इस वीडियो को सबसे पहले स्लैकलीक्स ने यूट्यूब पर पोस्ट किया।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 29 मार्च को कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में लॉन्च किया जाना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  2. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  3. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  4. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  6. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  7. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  8. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  9. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »