सैमसंग गैलेक्सी एस8 ने तोड़े दीवानगी के सारे रिकॉर्ड: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2017 17:40 IST
दक्षिण कोरिया से आई एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 के प्री-ऑर्डर की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। द इनवेस्टर की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 के लिए 10 दिन में ही 10 लाख प्री-ऑर्डर के साथ एक नई उपलब्ध हासिल कर ली है। दक्षिण कोरिया में 7 अप्रैल से इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हुई थी।

इस रिपोर्ट में स्थानीय टेलीकॉम कैरियल से इकट्ठे किए गए इंडस्ट्री डेटा के हवाले से बताया गया है कि देश में एक नए स्मार्टफोन के लिए 10 लाख प्री-ऑर्डर सबसे ज़्यादा है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनी का लक्ष्य सैमसंग गैलेक्सी एस8 की 6 करोड़ यूनिट बेचने का है। जो कि गैलेक्सी एस7 (5 करोड़ 20 लाख) के लिए की गई उम्मीद से ज़्यादा है।
Advertisement

10 लाख प्री-ऑर्डर का आंकड़ा चौंकाने वाला नहीं है। क्योंकि इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दक्षिण कोरिया में सात दिन के अंदर गैलेक्सी एस8 के 7,20,000 यूनिट बुक हो चुके हैं। वहीं एक दूसरी रिपोर्ट में दो दिनों में प्री-बुकिंग की संख्या 5,50,000 से ज़्यादा पहुंचने का दावा किया गया था।

दक्षिण कोरिया के अलावा, सैमसं के गैलेक्सी एस8 की बिक्री 21 अप्रैल से अमेरिका और कनाडा में शुरू होगी।
Advertisement

री-ऑर्डर के लिए उम्मीद से ज़्यादा मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया निश्चित तौर पर दक्षिण कोरियाई दिग्गज के लिए राहत भरी ख़बर है। गैलेक्सी नोट 7 के विवाद के बाद कंपनी की छवि को भारी नुकसान हुआ था।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है। ये स्मार्टफोन चुनिंदा मार्केट में एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ आएंगे। भारत भी इन मार्केट में से एक है। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। और दोनों ही हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S7, Samsung Galaxy Note 7, Mobiles, Android, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.