सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लेकर जबरदस्त उत्साह, सबूत है यह आंकड़ा

सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लेकर जबरदस्त उत्साह, सबूत है यह आंकड़ा
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 की 7,20,000 से ज़्यादा प्री-बुकिंग हो चुकी है
  • इस फोन की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी
  • नोट 7 विवाद के बाद गैलेक्सी एस8 सैमसंग का पहला बड़ा लॉन्च है
विज्ञापन
सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी एस8 के प्री-ऑर्डर की संख्या पिछले गैलेक्सी एस7 को पार कर गई है। अब, दक्षिण कोरिया की एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस8 के प्री-ऑर्डर हुए यूनिट की जानकारी दी गई है। सैमसंग के मोबाइल कम्युनिकेशंस बिज़नेस के अध्यक्ष डॉन्ग-जिन कोह के मुताबिक, गैलेक्सी एस8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर यूनिट की संख्या घरेलू बाज़ार में सात दिनों के अंदर 7,20,000 से ज़्यादा हो गई है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गैलेक्सी एस8 के लिए महज़ दो दिनों में 5,50,000 से ज़्यादा प्री-ऑर्डर हुए थे।

दक्षिण कोरियाई न्यूज़ एजेंसी योनहैप न्यूज़ ने कोह के हवाले से कहा, ''गैलेक्सी एस8 के लिए बाज़ार ने उम्मीद से ज़्यादा अच्छी प्रतिक्रिया दी। मुझे लगता है कि गैलेक्सी एस8 पहला डिवाइस होगा जो ग्राहकों का 'भरोसा और प्यार' दोबारा जीत पाएगा। ''

सैमसंग के गैलेक्सी एस8 की बिक्री दक्षिण कोरिया, अमेरिका और कनाडा में 21 अप्रैल से शुरू होगी। कोरियाई एजेंसी ने यह भी दावा किया कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 के प्री-ऑर्डर की संख्या ने बंद हो चुके सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है। नोट 7 के शुरुआती प्री-ऑर्डर की संख्या 4,00,000 पार कर गई थी।

प्री-ऑर्डर के लिए उम्मीद से ज़्यादा मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया निश्चित तौर पर दक्षिण कोरियाई दिग्गज के लिए राहत भरी ख़बर है। गैलेक्सी नोट 7 के विवाद के बाद कंपनी की छवि को भारी नुकसान हुआ था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है। ये स्मार्टफोन चुनिंदा मार्केट में एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ आएंगे। भारत भी इन मार्केट में से एक है। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। और दोनों ही हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। Galaxy S8 और Galaxy S8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S7, Samsung Galaxy Note 7, Mobiles, Android, Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »