सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज में हैं ये टॉप सात फीचर

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज में हैं ये टॉप सात फीचर
विज्ञापन
एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने वाली साउथ कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग ने रविवार को ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 लॉन्च इवेंट में दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज लॉन्च कर दिेये। दोनों ही स्मार्टफोन बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप की तुलना में इस बार सैमसंग के फ्लैगशिप में कुछ नए जबरदस्त फीचर जोड़े गये हैं।

सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के पांच टॉप फीचर्स:

1. हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए सपोर्ट
सैमसंग ने अपने नए फ्लैगशिप में कुछ देशों में हाइब्रिड सिम-ट्रे होने का ऐलान कर सबको चौंका दिया। हाइब्रिड सिम ट्रे में एक साथ दो सिम या फिर एक सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग ने अपने यूजर को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ स्टोरेज को 200 जीबी तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया है।

2. ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले
ऐसा लगता है कि अब हर कोई ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले की चाहत रखता है। ऑलवेज-ऑन एक सॉफ्टवेयर फीचर है जिसे पहले मोटोरोला और लूमिया हैंडसेट में देखा गया है. इस फीचर की मदद से यूजर बिना स्मार्टफोन को टच किये तारीख, समय, मिस्ड कॉल जैसे नोटिफिकेशन देख सकता है। स्मार्टफोन में दी गई एमोलेड डिस्प्ले बैटरी भी बचाती है। खास बात है कि एलजी का रविवार को लॉन्च हुआ फ्लैगशिप एलजी जी5 भी इस फीचर से लैस है।

3. डुअल पिक्सल रियर कैमरा

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सैमसंग के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप गैलेक्सी एस6 में बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने वाला कैमरा है। सैमसंग के मुताबिक, एक बार फिर उसने नए फ्लैगशिप एस7 में डुअल पिक्सल सेंसर की मदद से फोटो और वीडियो क्वालिटी पहले से ज्यादा सुधारने की कोशिश की है।
 

सैमसंग के गैलेक्सी एस7 और एस7 एज में 12 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा है। हालांकि, यह गैलेक्सी एस6 मे दिये 16 मेगापिक्सल के कैमरे से कम है। लेकिन कंपनी ने आश्वासन दिया है कि नए स्मार्टफोन में दिये सेंसर की मदद से कम रोशनी में भी बेहतरीन इमेज क्वालिटी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि सेंसर पर पिक्सल का साइज आईफोन 6एस प्लस से 30 प्रतिशत बड़ा होगा। फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरा में एफ/1.7 अपर्चर का कैमरा है।  

4.आईपी68 सर्टिफिकेशन
नये गैलेक्सी स्मार्टफोन को आईपी68 रेटिंग से सर्टिफाई किया गया है, जिसका मतलब है कि दोनों मॉडल खराब मौसम के साथ धूल और वाटर रेजिस्टेंस हैं। कंपनी का दावा है कि इसके स्मार्टफोन पर 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रहने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह पूरी तरह से धूल से सुरक्षित रह सकता है।
 

5. शानदार प्रोसेसर और रैम
खास बात यह है कि सैमसंग के नए फ्लैगशिप को पॉवरफुल बनाने के लिए सैमसंग के ही एक्सायनस 8890 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कई देशों में इसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर भी होगा। इसके साथ ही फोन में एलपीडीडीआर4 का दमदार 4जीबी रैम है।

6. बड़ी बैटरी
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस7 में 3000 एमएएच जबकि एस7 एज में 3600 एमएएच की बैटरी दी है। कंपनी के पिछले साल गैलेक्सी एस6 (2550 एमएएच) और गैलेक्सी एस6 एज (2600 एमएएच) की तुलना में इस बार सैमसंग ने एस7 में शक्तिशाली बैटरी दी है। कंपनी ने गेम खेलने पर कम बैटरी की खपत करने वाले गेम लॉन्चर और वुल्कान एपीआई का ऐलान भी किया। हालांकि अभी बैटरी की लाइफ से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

7.तेज चार्जिंग
गैलेक्सी एस7 को वायर और वायरलेस दोनों तकनीक से चार्ज किया जा सकता है। नये मॉडल में तेज चार्जिंग की सुविधा है। इसके साथ ही सैमसंग ने दोनों तकनीक इस्तेमाल करने पर स्पीड चार्जिंग को बंद करने का विकल्प भी दिया है। इसकी वजह फास्ट चार्जिंग के दौरान फोन के गर्म होने से बैटरी की ओवरऑल लाइफ का कम होना है। स्मार्टफोन पीएमए और डब्ल्यूपीसीए दोनों वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »