Samsung Galaxy S7 और S7 Edge के साथ मिल रहे हैं ये ऑफर

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन रेंज के साथ लुभावने कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर पेश किए हैं। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी 8,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अगस्त 2017 19:07 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन रेंज के साथ लुभावने कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर पेश
  • ये ऑफर ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन स्टोर के लिए भी हैं
  • ऑफर के बारे में सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर जानकारी दी गई है
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन रेंज के साथ लुभावने कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर पेश किए हैं। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी 8,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे रही है। यह ऑफर ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन स्टोर के लिए भी है।

ऑफर के बारे में सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर जानकारी दी गई है। और आपके पास के मोबाइल स्टोर में भी 1 अगस्त से यही ऑफर मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 39,400 रुपये में बेचा जा रहा है और इसे डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करके 12,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर की छूट आपके द्वारा दिए जा रहे स्मार्टफोन पर निर्भर करेगी। इसके अलावा रिलायंस जियो अतिरिक्त 180 जीबी डेटा देने की बात कह रही है और बजाज फिनसर्व की ओर से नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का 32 जीबी वेरिएंट 42,900 रुपये का है और इसके साथ कैशबैक ऑफर 8,000 रुपये का। इसके लिए आपको डेबिट या क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल में लाना होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के साथ 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का 128 जीबी वेरिएंट 48,900 रुपये में उपलब्ध है और इसके साथ 32 जीबी वेरिएंट वाले कैशबैक व एक्सचेंज ऑफऱ दिए गए हैं। इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत 24 महीने का ईएमआई विकल्प भी दिया जा रहा है।

सैमसंग स्टोर पर Samsung Galaxy S7 Edge का 128 जीबी वेरिेएंट सिर्फ ब्लैक पर्ल रंग में उपलब्ध है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस7 का 32 जीबी वेरिएंट अलग-अलग कलर में है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर इन फोन के साथ कोई ऑफर नहीं उपलब्ध है। वहीं, अमेज़न इंडिया पर 22,055 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है, लेकिन सिर्फ 32 जीबी वेरिएंट पर। 128 जीबी वेरिएंट को फ्लिपकार्ट और अमेज़न की साइट पर उपलब्ध ही नहीं है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Easy to hold and handle
  • Unbelievable processing power
  • Phenomenal camera
  • IP68 protection
  • Bad
  • Bloated software
  • Hybrid SIM/microSD slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.10 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks absolutely stunning
  • Record-breaking power
  • Incredible camera
  • IP68 protection
  • Bad
  • Slightly unweildy
  • Hybrid SIM/microSD slot
  • Bloated software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.