• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज के डुअल सिम वेरिएंट के बारे में नई जानकारी

सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज के डुअल सिम वेरिएंट के बारे में नई जानकारी

सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज के डुअल सिम वेरिएंट के बारे में नई जानकारी
विज्ञापन
जैसे-जैसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस 2016 ट्रेड शो की तारीख नजदीक आ रही है, सैमसंग गैलेक्सी एस7 और इसके वेरिएंट को लेकर दावों और कयासों का दौर तेज होता जा रहा है। अब जानकारी सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के डुअल-सिम वेरिएंट के बारे में आई है। ऐसा लगता है कि इंडोनेशिया में इन हैंडसेट को पास कर दिया गया है।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, SM-G930FD की लिस्टिंग को सैमसंग गैलेक्सी एस7 डुअल सिम का माना जा रहा है और एसएम-जी935एफडी को गैलेक्सी एस7 एज डुअल सिम का।

लिस्टिंग में मौजूद इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में और ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद है कि सैमसंग एमडब्ल्यूसी 2016 ट्रेड शो से पहले अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2016 इवेंट में इन हैंडसेट को पेश करेगी जिसे 20 फरवरी को आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में मीडिया इनवाइट नहीं भेजा गया है। गौर करने वाली बात है कि एलजी और सोनी ने इस ट्रेड शो के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए हैं।

हाल ही में एक नामी टिप्सटर ने दावा किया था कि दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी की योजना सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज+ हैंडसेट को एक साथ इवेंट में लॉन्च करने की है। इस सूची से सैमसंग गैलेक्सी एस7 प्लस का नाम नहीं है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस7 5.1 इंच के डिस्प्ले और गैलेक्सी एज 5.5 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होंगे। इन हैंडसेट में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा-कोर या स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में 4 जीबी के रैम होने का भी पता चला है। स्टोरेज के लिहाज से हैंडसेट के 32 जीबी और 64 जीबी वाले वेरिएंट होंगे और दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) को सपोर्ट करेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में एफ/1.7 एपरचर वाले 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »