Samsung Galaxy S26, S26+, और S26 Ultra भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सभी देशों में कीमत

Galaxy S26 Ultra सीरीज का टॉप मॉडल है जिसमें डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 16GB RAM, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2026 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 मॉडल सीरीज का स्टैंडर्ड वेरिएंट है।
  • Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Galaxy S26 Ultra फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में उतार दिया है। सैमसंग फैंस को इस सीरीज का कई महीनों से इंतजार था जो कि बीती रात भारत में खत्म हो गया है। कंपनी ने भारतीय कीमत का खुलासा भी कर दिया है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में कंपनी ने तीन मॉडल लॉन्च किए हैं। ये मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra के रूप में उतारे गए हैं। Galaxy S26 Ultra सीरीज का टॉप मॉडल है जिसमें डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 16GB RAM, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं सीरीज के अन्य मॉडल्स की कीमत, और प्राइस के बारे में विस्तार से। 

Samsung Galaxy S26 Price, Features

Samsung Galaxy S26 मॉडल सीरीज का स्टैंडर्ड वेरिएंट है। इस फोन में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Samsung Galaxy S26 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 87,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये है। 

  • Galaxy S26 की अमेरिका में कीमत $899 (लगभग 81,500 रुपये) से शुरू है। 
  • Galaxy S26 की यूनाइटेड अरब अमीरात में कीमत AED 3,599 (लगभग 89,100 रुपये) से शुरू है। 
  • Galaxy S26 की यूनाइटेड किंगडम में कीमत GBP 879 (लगभग 1,08,000 रुपये) है।
  • Galaxy S26 की यूरोप में कीमत EUR 999 (लगभग 1,07,000 रुपये) है।

Samsung Galaxy S26+ Price, Features

Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1440x3120 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz  रिफ्रेश रेट दिया गया है। Galaxy S26+ में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 चिपसेट दिया गया है। 
Samsung Galaxy S26+ के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 1,19,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। फोन ब्लू, ब्लैक,पर्पल और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

  • Galaxy S26+ की अमेरिका में कीमत $1099 (लगभग 99,800 रुपये) से शुरू है। 
  • Galaxy S26+ की यूनाइटेड अरब अमीरात में कीमत AED 4,299 (लगभग 1,06,500 रुपये) से शुरू है। 
  • Galaxy S26+ की यूनाइटेड किंगडम में कीमत GBP 1099 (लगभग 1,35,000 रुपये) है।
  • Galaxy S26+ की यूरोप में कीमत EUR 1249 (लगभग 1,34,000 रुपये) है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price, Features

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है। इसमें 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 
Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है। Galaxy S26 Ultra ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर में आता है।

  • Galaxy S26 Ultra की अमेरिका में कीमत $1299 (लगभग 1,18,000 रुपये) से शुरू है। 
  • Galaxy S26 Ultra की यूनाइटेड अरब अमीरात में कीमत AED 5,099 (लगभग 1,26,000 रुपये) से शुरू है। 
  • Galaxy S26 Ultra की यूनाइटेड किंगडम में कीमत GBP 1279 (लगभग 1,57,500 रुपये) है।
  • Galaxy S26 Ultra की यूरोप में कीमत EUR 1249 (लगभग 1,55,000 रुपये) है।
     

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Refined, well-built design
  • Compact and great for one-handed use
  • Fast performance with the new 2nm chipset
  • Clean One UI experience, long software support
  • Bad
  • Minimal upgrades over previous generations
  • Same camera hardware reused again
  • Low PWM dimming and still an 8-bit screen
  • Price hike makes value harder to justify
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2600

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Consistent flagship-level performance
  • Premium build quality with slim, balanced design
  • Clean UI and Long-term software support
  • Good middle-ground option for users wanting size without Ultra bulk
  • Bad
  • Minimal upgrades over the previous generation
  • Same camera hardware reused yet again
  • Charging speeds still lag behind competitors
  • Price increase hurts overall value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2600

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lighter IP68 rated design
  • Privacy Display is handy and practical
  • One UI gets smarter with better AI integrations
  • Fast-charging finally
  • Impressive video recording capability
  • Bad
  • 3x telephoto camera needs work
  • Low-light performance could have been better
  • Selfies don?t show accurate edge-detection
  • S Pen cannot be used as camera remote
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. चांद के सफर से वापस लौट रहा है Artemis II, NASA ने दिखाईं ऐसी तस्वीरें जो पहले कभी नहीं देखीं
  3. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  2. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  4. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  5. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  6. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. 100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
  9. Motorola ने 7040mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.