Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक! डिजाइन, कलर्स समेत खास फीचर्स का खुलासा
Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले कथित ऑफिशियल इमेज में फोन का डिजाइन लीक हो गया है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Galaxy S26 सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Galaxy S26 Ultra में डिजाइन को बदलने वाली है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव फोन के पिल-शेप कैमरा आइलैंड में देखने को मिल रहा है। रियर में वर्टीकल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन कैमरा लेंस दिख रहे हैं।