Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ का लॉन्च अब कुछ ही हफ्तों दूर है। दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की नई सीरीज में शामिल होंगे। Android Headlines की रिपोर्ट में दोनों ही मॉडल्स के ऑफिशियल इमेज लीक होने का दावा किया है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। इस सीरीज का लॉन्च अब काफी नजदीक है। नए लीक में इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा दावा किया गया है। Samsung Galaxy S26 सीरीज फरवरी में दस्तक देने वाली है। महीने के आखिरी हफ्ते में कंपनी इसे लॉन्च करेगी। अपडेट में लॉन्च डेट भी बताई गई है।