Samsung Galaxy S24 Ultra में होगा 200 मेगापिक्सल का अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डिटेल्स लीक

Samsung Galaxy S24 में 200 मेगापिक्सल के नए सेंसर के अलावा एक टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2023 17:56 IST
ख़ास बातें
  • अल्ट्रा मॉडल में 200MP Samsung ISOCELL HP2SX सेंसर देखने को मिल सकता है।
  • Galaxy S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 SoC इस्तेमाल कर सकती है।
  • सैमसंग एस24 सीरीज में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है।

Samsung Galaxy S23 सीरीज कंपनी की पॉपुलर सीरीज रही है जिसे साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy S23 सीरीज कंपनी की पॉपुलर सीरीज रही है जिसे साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब इसकी सक्सेसर Samsung Galaxy S24 को लेकर अफवाहें आनी शुरू हो गई हैं। हालांकि सीरीज के लॉन्च में अभी काफी समय माना जा सकता है। लेकिन अभी से ही इसके स्पेसिफिकेशंस लीक होना शुरू हो गए हैं। ताजा अपडेट में पता चलता है कि धांसू कैमरा परफॉर्मेंस वाली Samsung Galaxy S23 के बाद अब Samsung Galaxy S24 में कंपनी और भी ज्यादा बेहतर कैमरा क्षमता देने जा रही है। आइए जानते हैं क्या कहता है लीक।

Samsung Galaxy S23 सीरीज में कंपनी ने Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HP2 सेंसर दिया था। अब इसे अगली सीरीज में कंपनी आगे और भी अपग्रेड करने जा रही है। Galaxy S24 Ultra में अब नया कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। जाने माने टिप्स्टर Ice Universe ने इसका खुलासा किया है। कहा गया है कि सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 200 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HP2SX सेंसर देखने को मिल सकता है। यह सेंसर ISOCELL HP2 का ऑप्टिमाइज्ड वर्जन होगा। यह 1/1.3 ऑप्टिकल फॉर्मेट में 200 मिलियन पिक्सल सपोर्ट लिये होगा और इसमें 0.6 माइक्रोन पिक्सल (μm) होंगे। 
Advertisement

Samsung Galaxy S24 में 200 मेगापिक्सल के नए सेंसर के अलावा एक टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा कंपनी दे सकती है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम देखने को मिल सकता है। सीरीज के लॉन्च टाइमलाइन के बारे में बात करें तो इसमें लगभग 6 महीने का वक्त अभी बाकी है। कयास है कि कंपनी Galaxy S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 SoC इस्तेमाल कर सकती है। जबकि Galaxy S24 और Galaxy S24+ में Exynos 2400 SoC देखने को मिल सकता है। Galaxy S24 Ultra में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि सैमसंग अपकमिंग गैलेक्सी एस24 सीरीज में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है। जबकि Galaxy S23 सीरीज में कंपनी ने एल्यूमिनियम चेसी का इस्तेमाल किया था। नई सीरीज में बैटरी अपग्रेड फीचर भी दिया जा सकता है। जिसमें कंपनी EV बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। इससे बेहतर बैटरी लाइफ फोन को दी जा सकेगी, ऐसा कहा गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.