Samsung Galaxy S24 होगी सुपर AI सीरीज! फीचर्स हुए लीक!

फीचर्स में से एक लाइव ट्रांसलेट (Live Translate) बताया गया है। यह रियल टाइम में फोन कॉल को ट्रांसलेट करेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2023 21:49 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में AI फीचर्स पर कंपनी खास फोकस करने वाली है।
  • फीचर्स में से एक लाइव ट्रांसलेट (Live Translate) बताया गया है।
  • अन्य फीचर Generative Edit का जिक्र किया गया है।

Galaxy S24 Ultra में कथित तौर पर 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज का लॉन्च अब काफी नजदीक आ चुका है। सीरीज के बार में लीक्स कई महीनों से आ रहे हैं। Samsung Galaxy S24 Ultra सीरीज का सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन है जिस पर स्मार्टफोन इंडस्ट्री की नजरें टिकी हैं। अब इस सीरीज में आने वाले फीचर्स के बारे में बड़ा अपडेट सामने आया है। एक ट्विटर यूजर @MysteryLupin ने कंपनी का ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किया है जिसे मार्केटिंग मैटिरियल बताया जा रहा है। इसमें Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिलने वाले कमाल के AI फीचर्स का जिक्र मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Samsung Galaxy S24 सीरीज में AI फीचर्स पर कंपनी खास फोकस करने वाली है। ट्विटर यूजर @MysteryLupin ने एक पोस्ट शेयर किया है। फीचर्स में से एक लाइव ट्रांसलेट (Live Translate) बताया गया है। यह रियल टाइम में फोन कॉल को ट्रांसलेट करेगा। यानी कि कॉल पर बात करते हुए ही यूजर ट्रांसलेटेड लैंग्वेज सुन सकेगा। यह क्रांतिकारी फीचर कहा जा रहा है जिसके बाद भाषा की बाध्यता खत्म हो जाएगी। यहां पर एक और अन्य फीचर Generative Edit का जिक्र किया गया है। यह फीचर फोटो में अनचाही चीजों को हटाकर उनकी जगह कुछ भी फिट कर सकता है। ऐसा ही कुछ Google Pixel 8 सीरीज में भी देखने को मिलता है। हालांकि इसके लिए सैमसंग अकाउंट और एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। 

Advertisement
Nightography Zoom भी एक अन्य फीचर होने वाला है जिसमें रात के समय या लो लाइट में ली गई फोटो को जूम करने पर भी बेहतर रिजल्ट्स मिल सकेंगे। इसके अलावा High Resolution फीचर की मदद से फोन के प्राइमरी के माध्यम से अधिकतम रिजॉल्यूशन वाला फोटो लिया जा सकेगा। Galaxy S24 में 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलने वाला है, जबकि Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। 

Screen Display फीचर भी यहां मेंशन किया गया है जिसमें बेहतर क्वालिटी में कंटेंट देखा जा सकेगा। सैमसंग सीरीज में AMOLED LTPO डिस्‍प्‍ले होगा। Galaxy S24 स्‍मार्टफोन में 6.2 इंच का FHD+ पैनल होगा, जबकि Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra में 6.7 इंच और 6.8 इंच का QHD+ पैनल दिया जाएगा। सीरीज 17 जनवरी को लॉन्च होने वाली है जिसकी पुष्टि अभी सैमसंग की ओर से होना बाकी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.