Samsung Galaxy S24, S24+ के कलर ऑप्शन लीक! AMOLED डिस्प्ले के साथ ये होंगे फीचर्स!

Samsung Galaxy S24 Ultra में Android 14 आधारित One UI 6 देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy S24, S24+ के कलर ऑप्शन लीक! AMOLED डिस्प्ले के साथ ये होंगे फीचर्स!

Photo Credit: X/Ice Universe

Samsung Galaxy S24+ में 2K डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन के अंदर तीन कलर ऑप्शंस का पता चलता है।
  • ये कलर हैं- ओरेंज, पर्पल, और व्हाइट।
  • Samsung Galaxy S24 सीरीज कंपनी 2024 की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च के काफी करीब कही जा रही है। सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। सैमसंग फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। फोन के डिजाइन, कैमरा और डिस्प्ले को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनके मुताबिक सीरीज में 200MP मेन कैमरा होगा, और फोन में कंपनी AI फीचर्स पर फोकस करने वाली है। अब लॉन्च से पहले सीरीज के दो कथित मॉडल्स के कलर ऑप्शन भी लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy S24 सीरीज कंपनी 2024 की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले सीरीज के मॉडल्स Samsung Galaxy S24, और Samsung Galaxy S24+ के कलर ऑप्शन लीक हो गए हैं। Roland Quandt की ओर से फोन की सिम ट्रे की फोटो शेयर की गई हैं जिनमें फोन के अंदर तीन कलर ऑप्शंस का पता चलता है। ये हैं- ओरेंज, पर्पल, और व्हाइट। हालांकि लॉन्च के समय इन कलर्स को कंपनी क्या नाम देगी, अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। 

Galaxy S24 को लेकर टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने खुलासा किया है कि फोन में 6.16 साइज का AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन बहुत ही स्लीक बताया गया है। यह केवल 7.6mm ही मोटा होगा। और इसका वजन सिर्फ 168 ग्राम होगा। Samsung Galaxy S24 Ultra के रेंडर्स भी हाल ही में लीक हुए थे। जिनमें फोन ब्लैक, येलो, वॉयलेट, और ग्रे कलर में नजर आया था। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है जो कि इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। कहा जा रहा है कि इस फोन का कैमरा सेटअप काफी जबरदस्त होने वाला है। हालांकि पिछली सीरीज में मिलने वाले 10X ऑप्टिकल जूम की बजाए कंपनी अबकी बार पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल करेगी जिसमें 5X ऑप्टिकल जूम बताया जा रहा है।  

हाल ही में आए अन्य लीक्स के अनुसार, Samsung Galaxy S24 Ultra में Android 14 आधारित One UI 6 देखने को मिलेगा। फोन Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा, जिसका रिलीज अभी होना बाकी है। फोन में 6.8 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED LTPO डिस्प्ले होगा। LTPO डिस्प्ले में लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड टेक्नोलॉजी बताई जाती है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

Samsung Galaxy S24 सीरीज में कंपनी कथित Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च डेट के बारे में अफवाह है कि यह 17 जनवरी 2024 है। कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
  2. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  3. Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
  4. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  5. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  6. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  7. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  9. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  10. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »