Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के लॉन्च और सेल की तारीखें लीक

Samsung आमतौर पर हर साल फरवरी में अनपैक्ड इवेंट आयोजित करती है। जनवरी में आयोजित होने वाले एक लॉन्च इवेंट को लेकर पिछली रिपोर्ट में भी दावा किया जा चुका है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 4 नवंबर 2020 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे
  • अगले साल जनवरी के मध्य में लॉन्च होगी नई फ्लैगशिप सीरीज़
  • लॉन्च के तुरंत बाद तीनों स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए होंगे उपलब्ध

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के जनवरी मध्य में लॉन्च होने का दावा है

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ 14 जनवरी को लॉन्च की जाएगी, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। इसके अलावा यह जानकारी भी दी गई है कि सीरीज़ का प्री-ऑर्डर भी उसी दिन से शुरू हो जाएगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि सीरीज़ में Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन होंगे, जो 29 जनवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। ये जानकारियां दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन की एक रिपोर्ट से मेल खाती हैं, जिसमें दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को जनवरी के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर और टेक विश्लेषक जॉन प्रोसेर के एक ट्वीट के अनुसार, Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के स्मार्टफोन 14 जनवरी को आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे और इसके तुरंत बाद बिक्री पर जाएंगे।
Advertisement

सैमसंग आमतौर पर हर साल फरवरी में अनपैक्ड इवेंट आयोजित करती है। जनवरी में आयोजित होने वाले एक लॉन्च इवेंट को लेकर पिछली रिपोर्ट में भी दावा किया जा चुका है। इस रिपोर्ट में दावा था कि सैमसंग हाल ही में लॉन्च हुए Apple iPhone 12 को टक्कर देने के लिए जनवरी के मध्य में Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

इसके अलावा, टिप्सटर दावा करता है कि कथित गैलेक्सी एस21, गैलेक्सी एस21+ और गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर लॉन्च के दिन से ही शुरू होंगे और वे 29 जनवरी को बिक्री पर जाएंगे। इसके अलावा, यह भी जानकारी मिली है कि यह ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, सिल्वर, वॉयलेट और पिंक रंगों में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को लेकर अभी तक कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। हाल ही में, यह दावा किया गया था कि सैमसंग ने Galaxy S21 सीरीज़ के लिए आवश्यक कंपोनेंट्स का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
Advertisement

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी Apple iPhone 12 सीरीज़ के नक्शेकदम पर चल सकती है और बिना इन-बॉक्स चार्जर और हेडफोन के आ सकती है।

गैलेक्सी एस21, गैलेक्सी एस 21+ और गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा स्मार्टफोन का डिज़ाइन इंटरनेट पर पहले ही सामने आ चुका है। एक कथित 3C लिस्टिंग से पता चला था कि Galaxy S21 में 3,880mAh बैटरी, Galaxy S21+ में 4,660mAh बैटरी और प्रीमियम Galaxy S21 Ultra में 4,800mAh बैटरी मिल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.