Apple की राह चल सकती है Samsung, Galaxy S21 में नहीं होगा चार्जर और हेडफोन!

गौरतलब है कि सैमसंग ने कहा कि वह गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को ब्राज़ील, इंडोनेशिया, कोरिया और वियतनाम में प्रोड्यस करेगा। इस नए फ्लैगशिप मॉडल्स का प्रोडक्शन इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है और इसे जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Apple की राह चल सकती है Samsung, Galaxy S21 में नहीं होगा चार्जर और हेडफोन!
ख़ास बातें
  • बिना चार्जर के दस्तक दे सकती है Samsung Galaxy S21 सीरीज़
  • iPhone 12 सीरीज़ में Apple ने नहीं दिया हेडफोन और चार्जर
  • Samsung ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है
विज्ञापन
Samsung को लेकर खबरें आ रही है कि कंपनी Apple iPhone 12 सीरीज़ के नक्शे कदम पर चलते हुए Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन बॉक्स से चार्जर और हेडफोन को हटाने वाली है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी का यह कदम न केवल पर्यावरण इम्पेक्ट को कम करेगा, बल्कि यह सैमसंग को अपने रेवन्यू मार्जन को बढ़ाने में भी मदद करेगा। कहा जा रहा है कि रिटेल बॉक्स में चार्जर और हेडफोन के हटाए जाने के बाद भी गैलेक्सी एस21 मॉडल्स की कीमत को रिवाइज़ करने की फिलहाल कोई योज़ना नहीं है।

दक्षिण कोरियाई मीडिया का हवाला देते हुए SamMobile की रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि Samsung अपने Galaxy S21 रिटेलर बॉक्स में से इन-बॉक्स चार्जर के साथ-साथ हेडफोन को भी हटाने की ओर विचार कर रहा है। यह बदलाव केवल सैमसंग गैलेक्सी एस21 मॉडल तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके साथ इस बदलाव का हिस्सा Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra भी होंगे।  

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि अटकलें तो यह भी लगाई जा रही है कि सैमसंग अपने गैलेक्सी ए21 स्मार्टफोन के रिटेलर बॉक्स से हेडफोन को हटा सकता है, यानी कि कंपनी अपने नेक्सट जनरेशन फ्लैगशिप फोन को केवल चार्जर के साथ पेश करेगी।

इस संबंध में फिलहाल सैमसंग ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें, Apple ने अगले साल से अपने नए स्मार्टफोन के साथ इन-बॉक्स कॉन्टेंट्स को शामिल न करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें, जुलाई महीने में भी खबरें सामने आई थी कि सैमसंग अगले साल से अपने स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में चार्जर को शामिल नहीं करेगा। रिपोर्ट में बताया गया कंपनी यह कदम स्मार्टफोन की लगातार बढ़ती कीमत को कम करने के लिए उठाएगी। स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट को पेश करना भी इसका एक कारण बताया गया था।

गौरतलब है कि सैमसंग ने कहा कि वह गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को ब्राज़ील, इंडोनेशिया, कोरिया और वियतनाम में प्रोड्यूस करेगा। इस नए फ्लैगशिप मॉडल्स का प्रोडक्शन इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है और इसे जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआती रिपोर्ट्स में सीरीज़ से संबंधित रेंडर्स सामने आ चुके हैं, जिसके फोन के डिज़ाइन की झलक मिल चुकी है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »