Samsung Galaxy S21 सीरीज़ से जनवरी में उठ सकता है पर्दा, फरवरी में सेल का दावा

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S21 सीरीज़ को मिड-जनवरी में पेश किया जा सकता है, ताकि वह Apple की लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज़ iPhone 12 को टक्कर दे सके।

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ से जनवरी में उठ सकता है पर्दा, फरवरी में सेल का दावा
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ का प्रोडक्शन कथित रूप से शुरू हो गया है
  • बड़े पैमाने पर हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी एस 21 सीरीज़ के कॉम्पोनेंट्स का
  • सैमसंग ने नहीं दी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी
विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 सीरीज़ को मिड-जनवरी में पेश किया जा सकता है, जिसकी सेल फरवरी में शुरू होगी। लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। बता दें, इससे पहले कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं जिसमें अटकले लगाई गईं थी कि यह नेक्स्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपने समान्य समय से पहले पेश किया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज़ की सेल जनवरी के अंत में व फरवरी की शुरुआत में शुरू की जा सकती है। वहीं गैलेक्सी एस21 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ने साझा किया है कि Samsung अपनी Galaxy S21 सीरीज़ को मिड-जनवरी में पेश कर सकती है, ताकि वह Apple की लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज़ iPhone 12 को टक्कर दे सके। कहा जा रहा है कि नई सीरीज़ की सेल जनवरी के अंत या फिर फरवरी की शुरुआत में शुरू की जा सकती है। इसके अलावा WinFuture की एक अन्य रिपोर्ट इस अफवाह को और अधिक मजबूत करती है जिसमें कहा गया है कि सैमसंग ने हाल ही में नई सैमसंग गैलेक्सी एस 21 सीरीज़ के लिए कॉम्पोनेंट्स का उत्पादन बड़े पैमाने पर शुरू किया है।

सैमसंग सप्लायर सूत्रों का हवाला देते हुए WinFuture की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज़ के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल के जरूरी कॉम्पोनेंट्स का उत्पादन कंपनी के पार्टनर फैक्ट्रीज़ में शुरू कर दिया गया है। वहीं, छोटे कॉम्पोनेंट्स का उत्पादन थर्ड पार्टी मैन्यफैक्चरर द्वारा किया जा रहा है, जिनके फाइनल प्रोडक्शन के लिए उन्हें वियतनाम और दक्षिण कोरिया भेज दिया गया है।

आपको बता दें, आमतौर पर सैमसंग अपना Unpacked event फरवरी या फिर मार्च महीने में आयोजित करती है और फिर फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सेल अगले महीने शुरू करती है। हालांकि, इस बार प्रतीत हो रहा है कि कंपनी ने लॉन्च की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। इस योजना का एक कारण हाल ही में लॉन्च हुए ऐप्पल के iPhone 12 मॉडल्स की पब्लिसिटी को कम करना हो सकता है।

पिछले हफ्ते सामने आई रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि Samsung Galaxy S21 Ultra का भी प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। यह सभी संकेत गैलेक्सी एस21 सीरीज़ स्मार्टफोन के समान्य लॉन्च से पहले के लॉन्च की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, सैमसंग ने फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »