• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के बैटरी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, डिस्प्ले की भी मिली जानकारी

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के बैटरी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, डिस्प्ले की भी मिली जानकारी

Samsung Galaxy S21 फोन मॉडल नंबर SM-G9910 के साथ लिस्ट हुआ है और अनुवाद के अनुसार यह फोन 3,880 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। यह फोन लिस्टिंग में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिस्ट था।

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के बैटरी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, डिस्प्ले की भी मिली जानकारी

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के तीनों फोन में मिल सकता है 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21+ में मिल सकती है 4,660 एमएएच की बैटरी
  • Samsung Galaxy S21 Ultra में मिल सकते हैं घुमावदार किनारे
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ जनवरी महीने में हो सकती है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन अगले साल जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है, यदि कोरियन टेक कंपनी अपने पारंपरिक लॉन्च को फॉलो करती है तो। नई लीक में सामने आया है कि इस सीरीज़ के तीनों ही फोन चीनी की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर बैटरी स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुए हैं। इसके अलावा एक टिप्सटर ने अलग से सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ स्मार्टफोन के डिस्प्ले से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की है। आपको बता दें, माना जा रहा है कि कंपनी की इस नई सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं- वो हैं Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+, और Samsung Galaxy S21 Ultra।

Digital Chat Station टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिगं साइट वीबो पर जानकारी साझा की है कि Samsung Galaxy S21 सीरीज़ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुई है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 फोन मॉडल नंबर SM-G9910 के साथ लिस्ट हुआ है और अनुवाद के अनुसार यह फोन 3,880 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। यह फोन लिस्टिंग में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिस्ट था। वहीं, Samsung Galaxy S21+ फोन 3सी लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-G9960 के साथ लिस्ट है और इस फोन की बैटरी 4,660 एमएएच की होगी। इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन Samsung Galaxy S21 Ultra होगा, जो कि लिस्टिंग में 4,800 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है, वहीं फोन का मॉडल नंबर SM-G9980 है। टिप्सटर ने जानकारी दी कि यह तीनों ही फोन 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। इसके अलवा यह पहले ऐसे फोन होंगे जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से लैस होंगे।

इससे अलग, जाने-माने Ice Universe टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ के डिस्प्ले से संबंधित जानकारी साझा की है। टिप्सटर के मुताबिक यह फोन समान चौड़ाई के चार साइड्स वाले डिज़ाइन के साथ आएंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस21 और सैमसंग गैलेक्सी एस21 प्लस फोन 2D स्क्रीन के साथ आएंगे, जिसका मतलब यह है कि इसमें कर्व्ड डिस्प्ले नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा स्मार्टफोन घुमावदार किनारों के साथ आएगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ अगले साल जनवरी महीने में दस्तक दे सकती है, जिसका प्रोडक्शन कार्य 2020 में ही शुरू हो जाएगा। इसके अलावा इस सीरीज़ के कथित रेंडर्स भी सामने आए थे, जिसमें गैलेक्सी एस21 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ स्थित था, जबकि इसका अल्ट्रा वेरिएंट क्वाड रियर कैमरा के साथ देखा जा सकता है। 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »