फ‍िर सामने आया Samsung Galaxy S21 FE का डिज़ाइन, ऐसा दिखेगा फोन

इस फोन की कुछ इमेजेस ऑनलाइन सामने आई हैं। ये इमेजेस स्मार्टफोन के बैक पैनल के डिजाइन को दिखाती हैं।

फ‍िर सामने आया Samsung Galaxy S21 FE का डिज़ाइन, ऐसा दिखेगा फोन

गैलेक्सी S21 FE को कंस्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2022 में पेश किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन के बैक पैनल इस साल आई गैलेक्सी S21 सीरीज के जैसे ही दिखते हैं
  • बैक पैनल में नीचे की तरफ सैमसंग के लोगो के साथ रेग्‍युलेटरी लेबल लगा है
  • फोन का एलईडी फ्लैश, कैमरा मॉड्यूल से बाहर हो सकता है
विज्ञापन
सैमसंग ने साल 2020 में उसके फैन एडिशन की शुरुआत की थी, जो जल्‍द अपने अगले पड़ाव पर पहुंचने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी S21 के फैन एडिशन (FE) की, जिसका लॉन्च आखिरकार नजदीक आ गया है और इस फोन की कुछ इमेजेस ऑनलाइन सामने आई हैं। ये इमेजेस स्मार्टफोन के बैक पैनल के डिजाइन को दिखाती हैं। खास बात यह है क‍ि ये बैक पैनल इस साल आई गैलेक्सी S21 सीरीज के जैसे ही दिखते हैं। तस्‍वीरों को देखकर पता चलता है कि स्मार्टफोन के टॉप में लेफ्ट साइड में कोने पर एक आयताकार मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। वैसे इस सप्ताह की शुरुआत में यह जानकारी मिली थी कि गैलेक्सी S21 FE को कंस्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2022 में पेश किया जाएगा।

टिप्सटर रोलैंड क्वांड्ट (@rquandt) ने Samsung Galaxy S21 FE के रियर पैनल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनके ट्वीट में क्रीम, ग्रे, पिंक और वाइट यानी चार कलर ऑप्‍शन में बैक पैनल की तस्वीरें हैं। बैक पैनल में नीचे की तरफ सैमसंग के लोगो के साथ रेग्‍युलेटरी लेबल लगा हुआ है। रोलैंड क्वांड्ट की ओर से शेयर की गई इमेजेस से फोन के कैमरा मॉड्यूल का पता चलता है, जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है क‍ि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जबकि एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से बाहर होगा। क्वांड्ट ने इसके बाद शेयर करते हुए जानकारी दी है कि गैलेक्सी एस 21 एफई का बैक पैनल यूके में स्पेयर पार्ट्स स्टोर में पहले से ही उपलब्ध है। 
 
शॉपिंग वेबसाइट हेडलेन पर की गई एक लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन का बैक पैनल यूके में लगभग 1,200 रुपये में उपलब्ध है। यूके में इस बैक पैनल की 5 यूनिट्स और नीदरलैंड में 11 यूनिट्स उपलब्‍ध हैं। लिस्टिंग यह भी बताती है कि बैक पैनल सैमसंग स्मार्टफोन के मॉडल नंबर SM-G990 के लिए है। इस सप्ताह की शुरुआत में बताया गया था कि गैलेक्सी S21 FE को CES 2022 में ग्‍लोबली पेश किया जाएगा। यह इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपो 5 जनवरी से शुरू होकर 8 जनवरी को समाप्त होगा। इस बार का आयोजन अमेरिका के लास वेगास में होने की जानकारी है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • कमियां
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung, Samsung Galaxy S21 FE, ces2021, ces 2021, CES 2021 Dates
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »