Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ की सेल भारत में शुरू, जानें सेल ऑफर्स

Samsung Galaxy S20 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 66,999 रुपये है। यह फोन क्लाउड ब्लू, क्लाउड ब्लैक, क्लाउड पिंक और कॉस्मिक ग्रे विकल्प में मिलेगा। Galaxy S20+ की कीमत 73,999 रुपये है। इसके भी चार कलर वेरिएंट ही उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 12:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 की कीमत 66,999 रुपये है
  • Samsung Galaxy S20+ की कीमत 73,999 रुपये है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ से बीते महीने ही उठा था पर्दा

Samsung Galaxy S20 सीरीज़ में है होल-पंच डिस्प्ले

Samsung Galaxy S20 सीरीज़ के हैंडसेट बीते महीने भारत में लॉन्च हो गए थे। लॉन्च के बाद से ही इन स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए थे। हालांकि, आज भारत में Galaxy S20 और Galaxy S20+ की सेल शुरू हो गई है। सैमसंग इस सेल के साथ ग्राहकों के लिए कई ऑफर भी लेकर आई है, जैसे नॉ कॉस्ट ईएमआई प्लान, एक्सचेंज डिस्काउंट और खासतौर पर जियो ग्राहकों के लिए डबल डेटा बेनिफिट। भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस20 की कीमत 66,999 रुपये से शुरू होती है, यह फोन आपको चार रंगों के विकल्प में मिलेगा।

Samsung Galaxy S20 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 66,999 रुपये है। यह फोन क्लाउड ब्लू, क्लाउड ब्लैक, क्लाउड पिंक और कॉस्मिक ग्रे विकल्प में मिलेगा। Galaxy S20+ की कीमत 73,999 रुपये है। इसके भी चार कलर वेरिएंट ही उपलब्ध हैं।
Advertisement

जिन लोगों ने Galaxy S20 या Galaxy S20+ का प्री-ऑर्डर किया था, उन्हें यह फोन आज से मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, Galaxy S20 Ultra फिलहाल सैमसंग इंडिया की साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 92,999 रुपये है, जो भारत में आपको कॉस्मिक ब्लैक कलर में मिलेगा।

सैमसंग इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट पर आपको सैमसंग गैलेक्सी एस20 और सैमसंग गैलेक्सी एस20+ वेरिएंट पर नॉ कॉस्ट ईएमआई और 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्चेंज डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। एक्सीडेंटल डैमेज और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन के लिए सैमसंग केयर+ प्लान में इन ग्राहकों के लिए छूट के साथ 1,999 रुपये में ही उपलब्ध होगा। इसके अलावा, गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस20+ को खरीदने वाले भारतीय ग्राहकों को गैलेक्सी बड्स+ वायरलेस ईयरबड्स 1,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। जियो सब्स्क्राइबर्स को डेटा बेनेफिट और 4,999 रुपये का वार्षिक प्लान में अनलिमिटेड सर्विस मिलेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium construction quality
  • Excellent display
  • Lean, feature-rich UI
  • Very good rear cameras
  • Great app and gaming performance
  • Day-long battery life
  • Bad
  • Heats up under load
  • Bland design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  3. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  2. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  3. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  4. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  5. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  8. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  9. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.