Samsung Galaxy S10 के 5जी मॉडल में हो सकते हैं 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज

एक दावे को सही मानें तो Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन बेहद ही खास होने वाला है। सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 1 टीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज दिए जाने की खबर है।

Samsung Galaxy S10 के 5जी मॉडल में हो सकते हैं 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज
ख़ास बातें
  • Samsung द्वारा दो नए Galaxy S10 वेरिएंट लाने की खबर है
  • Galaxy S10 में कुल 6 कैमरे भी दिए जाने की उम्मीद है
  • कंपनी में इस 5जी वेरिएंट को "Beyond X" के नाम से बुलाया जा रहा है
विज्ञापन
आपने अब तक 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज जैसे फीचर का जिक्र लैपटॉप या डेस्कटॉप के साथ सुना होगा। लेकिन Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 1 टीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है। दावा किया गया है कि यह सैमसंग गैलेक्सी एस10 का 5जी मॉडल होगा। हाल ही में दक्षिण कोरियाई कंपनी के 10वें वार्षिक मॉडल के बारे में यह जानकारी सामने आई थी।

कंपनी में इस 5जी वेरिएंट को "Beyond X" के नाम से बुलाया जा रहा है और इसे 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में कुल 6 कैमरे भी दिए जाने की उम्मीद है। Samsung आधिकारिक तौर पर अपने Galaxy S10 के इस वर्ज़न को तीन अन्य मॉडल के साथ अगले साल फरवरी में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, 5जी वेरिएंट को आम लोगों के लिए 5जी नेटवर्क उपलब्ध होने के बाद ही पेश किया जाएगा।

ITHome ने हॉन्ग कॉन्ग स्थित जीएफ सिक्योरिटीज़ की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि Samsung की गैलेक्सी एस10 को 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च करने की योजना है। इस स्मार्टफोन में 1 टीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की भी खबर है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकेगी या नहीं।

Samsung Galaxy S10 को व्हाइट, ब्लैक, यलो और ग्रीन रंग में उपलब्ध कराया जा सकता है। इनमें से कुछ में ग्रेडिएंट कलर हो सकते हैं। इसके अलावा एक सेरामिक एडिशन मॉडल भी हो सकता है। Essential Phone और Xiaomi जैसी कंपनियां बेहतर अनुभव देने के लिए सेरामिक बिल्ड को इस्तेमाल करती हैं।

Samsung द्वारा दो नए Galaxy S10 वेरिएंट लाने की खबर है। SM-G973 और SM-G975 मॉडल वाले सैमसंग फोन क्रमशः 5.8 इंच और 6.44 इंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। एसएम-जी973 मॉडल दो कैमरे के साथ आ सकता है और दूसरे मॉडल में तीन कैमरे होने का दावा है। वहीं, Galaxy S10 के 5जी मॉडल में 6 कैमरे होने की खबर आई थी। इसमें 4 रियर कैमरे हो सकते हैं और दो सेल्फी कैमरे। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस10 के पावरफुल वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S10, Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »