• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, गैलेक्सी ऑन7 मंगलवार को हो सकते हैं भारत में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, गैलेक्सी ऑन7 मंगलवार को हो सकते हैं भारत में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, गैलेक्सी ऑन7 मंगलवार को हो सकते हैं भारत में लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने मंगलवार को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया  है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा 'गैलेक्सी ऑन' सीरीज के स्मार्टफोन पेश किए जाने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में गैलेक्सी ऑन7 और गैलेक्सी ऑन5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।

वैसे तो इनविटेशन में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि सैमसंग इस इवेंट में क्या लॉन्च करेगी। हालांकि, यह ज़रूर लिखा है कि 'स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार होगा'। यह हाल ही पेश किए गए गैलेक्सी ऑन सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। इस इनविटेशन में 'ऑन' शब्द का भी इस्तेमाल किया गया है।
samsung galaxy on5 on7 event invite ndtv
आपको बता दें कि सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 हैंडसेट को भी लिस्ट किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, दोनों में फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज का है। गैलेक्सी ऑन5 में 5 इंच का डिस्प्ले है जबकि गैलेक्सी ऑन 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों ही हैंडसेट एचडी रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) टीएफटी टचस्क्रीन के साथ आएंगे। इनमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सेनोस 3475 प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम मौजूद होगा।

दोनों ही स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और इनमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 में एंड्रॉयड का कौन सा वर्ज़न मौजूद होगा, इसका ज़िक्र नहीं किया गया है।

गैलेक्सी ऑन7 में 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और इससे फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी,3जी, जीपीआरएस/ एज और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन फ़ीचर से लैस है। डुअल-सिम गैलेक्सी ऑन7 स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा। इसे व्हाइट और गोल्ड कलर में लिस्ट किया गया है।

गैलेक्सी ऑन7 में 3000 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है, जो गैलेक्सी ऑन5 के 2600 एमएएच से ज्यादा बड़ी है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x77.5x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि गैलेक्सी ऑन7 में मेटल वाला फ्रेम होगा और इसमें लेदर जैसा एहसास देने वाला रियर कवर भी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »