Samsung Galaxy On Max स्मार्टफोन आज रात 12 बजे से मिलेगा, जानें कीमत

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शुक्रवार को भारत में अपनी गैलेक्सी ओ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। Samsung Galaxy On Max में 4 जीबी रैम, 5.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और फ्रंट फ्लैश जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा यह फोन सैमसंग पे मिनी भी सपोर्ट करता है।और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार रात 11.59 बजे से मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 16:08 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स आज रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • इस फोन में 4 जीबी रैम है
  • फोन में फ्रंट व रियर कैमरे 13 मेगापिक्सल के हैं
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शुक्रवार को भारत में अपनी गैलेक्सी ओ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। Samsung Galaxy On Max में 4 जीबी रैम, 5.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और फ्रंट फ्लैश जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा यह फोन सैमसंग पे मिनी भी सपोर्ट करता है।और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार रात 11.59 बजे से मिलेगा। Samsung ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स फ्रंट और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन के करीब सभी स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स जैसे हैं। गैलेक्सी जे7 मैक्स को 17,900 रुपये में ऑफलाइन रिटेल स्टोर और सैमसंग इंडिया की साइट के जरिए उपलब्ध कराया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स की कीमत
Advertisement
सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स की की कीमत भारत में 16,900 रुपये है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो स्टैंडर्ड चार्टेड क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस कीमत के साथ गैलेक्सी ऑन मैक्स की तुलना ओप्पो एफ3, मोटो जी5 प्लस, ओप्पो एफ1एस, हॉनर 8 और हॉनर 8 लाइट के अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम से होती है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स में मुख्य फर्क प्रोसेसर का है। जे7 मैक्स में मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर जबकि ऑन मैक्स में मीडियाटेक हीलियो पी25 लाइट प्रोसेसर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर
Advertisement
Samsung Galaxy On Max में 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.69 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने 4 जीबी रैम दिए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकेगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह एक डुअल सिम 4जी वीओएलटीई फोन है।

अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के सबसे अहम फ़ीचर की। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर दिया गया है। बैटरी 3300 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी ऑन मैक्स का डाइमेंशन 156.7 X  78.8 X 8.1 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा, इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।
Advertisement

इससे पहले सैमसंग ने मंगलवार को अपना नया गैलेक्सी जे5 प्रो स्मार्टफोन पेश किया था। Samsung Galaxy J5 Pro स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी जे5 (2017) का एक अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस हैंडसेट को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है और गैलेक्सी जे5 प्रो की कीमत 9,990 थाइलैंड बाट इक्ववल्स (करीब 19,000 रुपये) है।

वहीं, भारतीय मार्केट में जे7 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये है और यह जुलाई महीने से मिलेगा। वहीं, Samsung Galaxy J7 Max की कीमत 17,900 रुपये है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Face recognition
  • Decent cameras
  • Dedicated SIM and microSD slots
  • Neat software enhancements
  • Bad
  • Slippery rear panel
  • No notification LED
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.